पोस्टर फाड़ने के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

शहर के में इंडो-अमेरिकन मोड़ पर भाजपा की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

शहर के में इंडो-अमेरिकन मोड़ पर भाजपा की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया. इस दिन भाजपाइयों ने इलाके में लगे भाजपा के पोस्टर और बैनर को फाड़ दिये जाने के विरोध में प्रदर्शन कर घटना में शामिल शरारती तत्वों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर बनर्जी, मंडल अध्यक्ष बुद्धदेव मंडल, जिला युवा नेता तरुण दास, सुशासन विभाग के अमिताभ बनर्जी मुख्य रूप से सक्रिय रहे.

मौके पर भाजपा नेता चंद्रशेखर बनर्जी ने कहा कि पार्टी की ओर से परिवर्तन यात्रा को लेकर इलाके में पोस्टर लगाए गए थे. जिसे रात के अंधेरे में फाड़ दिया गया. इससे पहले भी इलाके में पार्टी के झंडे फाड़कर फेंक दिया गया था. उन्होंने इसके लिए सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस के लोगो का हाथ बताते हुए कहा कि शासक दल के लोग अपनी खोती हुई जमीन को देखते हुए इस प्रकार के कार्य को अंजाम दे रही है. 
इस मौके पर उन्होंने पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि घटना को लेकर पुलिस मूकदर्शक की भूमिका निभा रहा है. इलाके में सीसीटीवी लगे होने के बाद भी पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है.

उन्होंने कहा कि इस प्रकार से पोस्टर फाड़ देने से भाजपा को रोका नहीं जा सकता है. भाजपा लोगो के दिल में जगह बना चुकी है. उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और यह घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए. इस मामले को लेकर भाजपा की ओर से महकमा शासक को भी पत्र लिखा गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola