ePaper

सेल-आइएसपी की जमीन पर दो गुटों का भूमि पूजन, लगाया भीमराव का कटआउट

Updated at : 21 Feb 2026 12:08 AM (IST)
विज्ञापन
सेल-आइएसपी की जमीन पर दो गुटों का भूमि पूजन, लगाया भीमराव का कटआउट

दोनों गुट अलग-अलग रैली लेकर आये और भूमि पूजन किया.

विज्ञापन

बाबा साहब की मूर्ति स्थापित करने को लेकर उनके अनुयायियों के दो गुट आमने-सामने सुबह से ही नियामतपुर पुलिस फांड़ी क्षेत्र में रहा तनाव, डटा भारी पुलिस बल आसनसोल/नियामतपुर. कुल्टी थाना क्षेत्र के नियामतपुर पुलिस फांडी अंतर्गत न्यूरोड इलाके में बाबा साहब की मूर्ति स्थापित करने को लेकर शुक्रवार को अनुसूची जाति, जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के दो गुटों ने अलग-अलग समय पर आकर एक ही जगह भूमि पूजन किया. इसे लेकर शुक्रवार सुबह से ही इलाके में भारी तनाव की स्थिति बनी रही और भारी पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. दोनों गुट अलग-अलग रैली लेकर आये और भूमि पूजन किया. वही एक गुट ने आरोप लगाया कि यहां बाबा साहब के फोटो का अपमान किया गया है, जिसके विरोध में उनलोगों ने रैली निकाली है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार दोनों गुट दो अलग-अलग राजनीतिक पार्टी भाजपा और तृणमूल समर्थित हैं. गौरतलब है कि न्यूरोड इलाके में बाबा साहब की मूर्ति स्थापना सेल आइएसपी की जमीन पर कंपनी के सीएसआर फंड से होने का निर्णय हुआ था. जिसे लेकर कंपनी के अधिकारी आकर मंगलवार (17 फरवरी) को आकर जगह का निरीक्षण करके गये. उनके साथ स्थानीय विधायक व भाजपा नेता डॉ. अजय पोद्दार और उनके समर्थक मौजूद थे. बुधवार को आसनसोल नगर निगम की मेयर परिषद सदस्य व तृणमूल नेत्री इंद्राणी मिश्रा ने अपने समर्थकों के साथ आकर उसी स्थान पर बाबा साहब की मूर्ति स्थापना को लेकर नारियल फोड़कर शिलान्यास कर दिया. इस दौरान दोनों पार्टी के समर्थक आपस में भीड़ गये थे, सड़क अवरोध हुआ, फांडी घेराव हुआ. 20 फरवरी से काम शुरू होना था. शुक्रवार को यह राजनीतिक से हटकर सामाजिक मुद्दा पर आ गया और अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी मोर्चा के दो गुट अलग-अलग समय पर आकर यहां भूमि पूजन किया और बाबा साहब का कटआउट लगाया. दोनों गुटों ने ही रैलियां निकाली. भारी पुलिस बल तैनात थी.

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola