रायना में दामोदर से मिली सूर्यदेव की प्राचीन मूर्ति
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :06 Jan 2025 9:42 PM (IST)
विज्ञापन

पूर्व बर्दवान जिले के रायना थाना क्षेत्र के हरीपुर गांव के पास दामोदर नदी से सूर्यदेव की प्राचीन मूर्ति पायी गयी है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में कौतूहल है. इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गयी. फिर पुलिस ने बर्दवान विश्वविद्यालय से संपर्क साधा.
विज्ञापन
बर्दवान/पानागढ़.
पूर्व बर्दवान जिले के रायना थाना क्षेत्र के हरीपुर गांव के पास दामोदर नदी से सूर्यदेव की प्राचीन मूर्ति पायी गयी है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में कौतूहल है. इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गयी. फिर पुलिस ने बर्दवान विश्वविद्यालय से संपर्क साधा. उसके बाद उक्त प्राचीन प्रतिमा को बर्दवान विश्वविद्यालय के संग्रहालय में ले जाया गया. बाद में बर्दवान विश्वविद्यालय के संग्रहालय के प्रोफेसर व अधिकारी श्याम सुंदर बेरा ने बताया कि उक्त प्रतिमा करीब 1100 वर्ष पुरानी लगती है. विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह प्रतिमा पाल या सेनकाल की हो सकती है. बेसाल्ट पत्थर से बनी इस प्रतिमा की ऊंचाई करीब तीन फीट और चौड़ाई करीब डेढ़ फीट बतायी गयी है. विश्वविद्यालय के प्रोफेसर उक्त प्रतिमा का इतिहास जानने में लग गये हैं. दुर्लभ प्रतिमा से जुड़े और कई तथ्य जल्द ही सामने आ सकते हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




