अवैध बालू खनन का आरोप बालू माफिया पर शिकायत

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्व बर्दवान जिले के मंगलकोट थाना इलाके के झीलेरा मौजा क्षेत्र में अजय नदी से अवैध खनन कर बालू चोरी का आरोप बीरभूम के एक बालू माफिया पर लगा है.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़.

पूर्व बर्दवान जिले के मंगलकोट थाना इलाके के झीलेरा मौजा क्षेत्र में अजय नदी से अवैध खनन कर बालू चोरी का आरोप बीरभूम के एक बालू माफिया पर लगा है. इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. बालू व्यवसायी सुप्रतिम ने प्रशासन से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि झीलेरा मौजा क्षेत्र से लगातार अवैध रूप से बालू निकाला जा रहा है. उनका दावा है कि टेंडर की समय-सीमा समाप्त होने के बाद भी संबंधित माफिया की ओर से बालू चोरी जारी है. पूर्व बर्दवान जिला परिषद सभाधिपति श्यामा प्रसन्न लोहार ने बताया कि इस संबंध में एक शिकायत मिली है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

इधर, बालू व्यवसायी ने मुद्दे को लेकर अदालत में भी मामला दायर कर दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि हाइकोर्ट की ओर से निषेधाज्ञा जारी होने के बावजूद अवैध खनन व बालू चोरी की गतिविधियां जारी हैं. प्रशासनिक जांच व न्यायिक निर्देशों के बाद भी ऐसी घटनाएं सामने आने से अवैध बालू कारोबार पर सवाल उठ रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola