झांझरा एमआइसी में हादसा, ठेकाकर्मी की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

लावदोहा फरीदपुर थानांतर्गत इसीएल झांझरा क्षेत्र एमआइसी में शुक्रवार रात की पाली में वर्किंग सेक्शन में कोयले की चट्टान गिरने से गैनवोल कंपनी के एक कर्मचारी की मौत हो गयी.
विज्ञापन
पांडवेश्वर.
लावदोहा फरीदपुर थानांतर्गत इसीएल झांझरा क्षेत्र एमआइसी में शुक्रवार रात की पाली में वर्किंग सेक्शन में कोयले की चट्टान गिरने से गैनवोल कंपनी के एक कर्मचारी की मौत हो गयी, मृतक का नाम निर्मल भुइया(35) बताया गया है. सीएम सेक्शन में काम करते समय साइड फॉल हो गया, जिसके नीचे आने से निर्मल बुरी तरह जख्मी हो गया. सहकर्मी श्रमिकों ने उसे खदान से तुरंत ऊपर निकाला और नजदीकी अस्पताल ले गये. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया. पीड़ित परिवार को मुआवजे के मुद्दे पर दोपहर जीएम आरसी महापात्र, एपीएम रंगन चंद्र और विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, इंटक सीएमयू के सचिव कृष्ण राय, एचएमएस के शब-ए-आलम, बीएमएस, केकेएससी,सीटू तथा अन्य श्रमिक संगठन के सदस्यगण मौजूद रहे. तय हुआ कि मृत ठेका श्रमिक के परिवार को गैनवोल कंपनी 20 लाख का मुआवजा और उसकी विधवा को कंपनी में रोजगार देना होगा. पीड़ित परिवार को इसीएल तीन लाख रुपये का हर्जाना देगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










