रेल नगरी चित्तरंजन की एक महिला ने गंवाये 31.10 लाख रुपये

इन्वेस्टमेंट स्कैम में फंसकर लोग गंवा रहे हैं अपनी जिंदगी भर की कमाई
निवेश की गयी राशि कुछ ही दिनों में बढ़कर पहुंच गयी 9.79 करोड़ पर, निकासी करने का प्रयास करते ही उड़ गये होश आसनसोल. रेल नगरी चित्तरंजन में स्ट्रीट संख्या 85 की निवासी सुमन प्रकाश की पत्नी अर्चना कुमारी को साइबर अपराधियों के इन्वेस्टमेंट स्कैम में फंसकर 31.10 लाख रुपये गंवा दिये, जिसकी शिकायत एनसीआरपी पर करने के बाद शुक्रवार रात को साइबर क्राइम थाना आसनसोल में इसकी शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के आधार पर कांड संख्या 15/26 में बीएनएस की धारा 316(2)/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2)/61(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई.
गौरतलब है कि साइबर अपराधियों का सबसे ज्यादा सफल फार्मूला इन्वेस्टमेंट स्कैम में लोग आसानी से फंसकर अपनी सारी पूंजी गंवा दे रहे हैं. इसे लेकर साइबर क्राइम थाना आसनसोल में पिछले कुछ वर्षों के दौरान सौ से भी अधिक मामला दर्ज हुआ है, जिसमें सबसे चर्चित 16.83 करोड़ रुपये की ठगी का मामला है. इसे लेकर लगातार जागरूकता फैलाने के बाद भी लालच में आकर फंस रहे हैं लोग.कम समय में अधिक मुनाफा के लालच में फंसी अर्चना
अर्चना कुमारी ने अपनी शिकायत में कहा कि आइपीओ ट्रेडिंग के लिए ऑनलाइन निवेश के चक्कर में वे अनजाने में ही साइबर अपराधियों के चंगुल में फंस गयी. 16 अक्तूबर 2025 से लेकर 18 नवंबर तक अनेकों ट्रांजेक्शन के जरिये साइबर अपराधियों द्वारा दिये गए खाते में कुल 31.10 लाख रुपये ट्रांसफर किया. एक माह में ही उनकी निवेश की गयी राशि बढ़कर 9,79,70,342 रुपये दर्शाने लगी. 18 नवंबर को वह 50 लाख रुपये निकासी की प्रक्रिया में जाते ही पैसा क्रेडिट नहीं हुआ और उन्हें व्हाट्सएप ग्रूप से हटा दिया गया और आइडी नॉन फंक्शनल हो गया. जिसके बाद उन्हें समझ आया कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है. जिसकी शिकायत उन्होंने तुरंत एनसीआरपी में की, शुक्रवार को इसकी शिकायत साइबर क्राइम थाने में की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




