जांच के लिए टीम गठित, रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई : देबतनु भट्टाचार्य

Published by : AMIT KUMAR Updated At : 02 Feb 2026 9:58 PM

विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय में बारबनी मंडल चार के दो महासचिव अभिजीत अधिकारी, चिरंजीब राय और सचिव सत्यजीत दास के साथ मारपीट के मामले में आसनसोल नॉर्थ थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई.

विज्ञापन

आसनसोल.

भाजपा जिला कार्यालय में बारबनी मंडल चार के दो महासचिव अभिजीत अधिकारी, चिरंजीब राय और सचिव सत्यजीत दास के साथ मारपीट के मामले में आसनसोल नॉर्थ थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई. पीड़ित श्री अधिकारी ने जिला महासचिव अरिजीत राय और अन्य को आरोपी शिकायत दर्ज करायी, जिसके आधार पर कांड संख्या 57/26 में बीएनएस की धारा 126(2)/115(2)/117(2)/351(2)/3(5) के तहत मामला दर्ज हुआ. भाजपा जिलाध्यक्ष देबतनु भट्टाचार्य ने बताया कि मामले को लेकर एक जांच दल का गठन किया गया है. जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

गौरतलब है कि राज्य में विधानसभा चुनाव के पहले ही इलाके में भाजपा के अंदर अंतर्कलह खुलकर सामने आ गया है. जिला कार्यालय में भाजपा नेताओं की पिटाई का मामला तूल पकड़ने लगा है. मामले को लेकर आसनसोल नॉर्थ थाने में शिकायत दर्ज करनेवाले भाजपा बाराबनी मंडल चार के महासचिव श्री अधिकारी ने बताया कि वे अपने साथ मंडल के एक अन्य महासचिव चिरंजीब राय और सचिव सत्यजीत दास के साथ पार्टी के सांगठनिक मुद्दों को लेकर जिलाध्यक्ष श्री भट्टाचार्य के आवास पर शुक्रवार रात को मिलने गये थे. जिलाध्यक्ष ने सुबह जिला कार्यालय में आने को कहा. इसी के आधार पर वे लोग जिला कार्यालय में सुबह गये थे. उस समय जिलाध्यक्ष नहीं आये थे, इसी दौरान जिला महासचिव अरिजीत राय अपने कुछ समर्थकों के साथ कार्यालय में आये और उनलोगों पर हमला कर दिया. लात, घुसा, लाठी से बुरी तरह उनलोगों की पिटाई की.

जिसमें वे लोग गंभीर रूप से घायल हुए. जिसकी शिकायत की गयी है. उन्होंने कहा कि अरिजीत राय पर पहले भी पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट का आरोप लगा है. इस घटना को लेकर पार्टी ने नेता और कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola