आउसग्राम में खेत से मिले दो युवकों के शव

Updated:
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह पूर्व बर्दवान के आउसग्राम थाना क्षेत्र के सुहाता इलाके में आउसग्राम-मानकर सड़क के किनारे धान के खेत से दो युवकों के रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

पानागढ़.

गुरुवार को सुबह पूर्व बर्दवान के आउसग्राम थाना क्षेत्र के सुहाता इलाके में आउसग्राम-मानकर सड़क के किनारे धान के खेत से दो युवकों के रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों से सूचना पाकर आउसग्राम थाने की पुलिस वहां पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के वास्ते बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया. घटनास्थल के पास ही एक क्षतिग्रस्त बाइक भी पुलिस ने बरामद की है.

पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि सड़क हादसे में दोनों युवकों की मौत हुई होगी. अलबत्ता स्थानीय लोगों को लगता है कि दोनों युवकों की हत्या कर शव यहां डंप कर दिये गये अथवा, लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने दोनों युवकों को जान से मार कर शव धान के खेत में छोड़ दिये. पुलिस दोनों मृत युवकों की शिनाख्त की कोशिश में लग गयी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola