रानीगंज में टीएमसी प्रार्थी ने शुरू किया प्रचार

Updated:
विज्ञापन

रानीगंज : रानीगंज विधानसभा सीट की तृणमूल उम्मीदवार नरगिस बानो ने गुरुवार को रानीगंज बाजार क्षेत्र में प्रचार शुरू कर िदया.प्रचार के पूर्व वह एनएसबी रोड स्थित माजी भवन से बैंड बाजे के साथ पदयात्रा करती हुई सबसे पहले बड़ाबाजार काली मंदिर पहुंची. यहां उन्होंने देवी की पूजा-अर्चना की. तत्पश्चात चूड़ी पट्टी, राजबांध होते हुए […]

विज्ञापन

रानीगंज : रानीगंज विधानसभा सीट की तृणमूल उम्मीदवार नरगिस बानो ने गुरुवार को रानीगंज बाजार क्षेत्र में प्रचार शुरू कर िदया.प्रचार के पूर्व वह एनएसबी रोड स्थित माजी भवन से बैंड बाजे के साथ पदयात्रा करती हुई सबसे पहले बड़ाबाजार काली मंदिर पहुंची. यहां उन्होंने देवी की पूजा-अर्चना की. तत्पश्चात चूड़ी पट्टी, राजबांध होते हुए रानीगंज के प्रसिद्ध पीर बाबा मजार पहुंची. वहां उन्होंने एवं मेयर परिषद सदस्य दिव्येंदू भगत ने चादर पोशी की.

मौके पर रानीगंज विधायक सोहराब अली, बोरो चेयरमैन संगीता सारडा, पार्षद कंचन तिवारी, सीमा सिंह, पूर्व पार्षद हीना खातून, रानीगंज ब्लॉक टीएमसी अध्यक्ष आलोक बोस, पंचायत सदस्य निर्मल पाल, रानीगंज ब्लॉक युवा टीएमसी अध्यक्ष निर्मल पाल सह काफी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता उपस्थित थे. नरगिस बानो ने तृणमूल सुप्रीमो का आभार प्रकट करते हुए लोगों से भारी मतों से जीत दिलाने का आह्वान िकया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola