इसीएल सुरक्षा विभाग व सीआइएसएफ की छापेमारी में 61 टन अवैध कोयला जब्त

यह सारा कोयला कोलियरी से चुराकर यहां जमा करके रखा गया था, जिसे विभिन्न माध्यमों से परिवहन करके कारखानों तक पहुंचाने के पहले ही यह छापेमारी हो गयी.
कोयले के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के हर प्रयास को कोयला तस्कर दे रहे हैं चुनौती रूपनारायणपुर. इसीएल सालानपुर एरिया के बनजेमारी कोलियरी संलग्न माजीपाड़ा के पास जंगल में सीआरपीएफ और सुरक्षा विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर 61 टन अवैध कोयला जब्त किया है. यह सारा कोयला कोलियरी से चुराकर यहां जमा करके रखा गया था, जिसे विभिन्न माध्यमों से परिवहन करके कारखानों तक पहुंचाने के पहले ही यह छापेमारी हो गयी. किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई. छापेमारी होते ही सारे कोयला तस्कर भाग गये. गौरतलब है कि अवैध कोयला के करोबार पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस, सीआईएसएफ और इसीएल सुरक्षा विभाग की टीम संयुक्त रूप से और अलग-अलग भी लगातार प्रयास कर रही है. इसके बावजूद भी कोयला चोर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है. प्रतिदिन छापेमारी हो रही है और भारी मात्रा में अवैध कोयला भी पकड़ा जा रहा. इसी कड़ी में बनजेमारी में भी छापेमारी हुई और 61 टन कोयला पकड़ा गया. इसका बाजार मूल्य करीब पांच लाख रुपये है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




