बोलपुर में तृणमूल कांग्रेस के नेता के होटल परिसर से 50 बम बरामद, छह गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
बोलपुर में तृणमूल कांग्रेस के नेता के होटल परिसर से 50 बम बरामद, छह गिरफ्तार

अभियान का नेतृत्व बोलपुर एसडीपीओ रिकी अग्रवाल ने किया.

विज्ञापन

प्रांतिक के होटल में छापेमारी राज्य विधानसभा चुनाव से पहले मंत्री के घनिष्ठ तृणमूल नेता के होटल पर पुलिस ने की कार्रवाई

बोलपुर. राज्य विधानसभा चुनाव से पहले शांति निकेतन थाना क्षेत्र के प्रांतिक स्थित एक मंत्री के घनिष्ठ तृणमूल नेता के होटल में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में बम बरामद किये हैं. अभियान का नेतृत्व बोलपुर एसडीपीओ रिकी अग्रवाल ने किया.

होटल परिसर से बम बरामद, बम बनाने की आशंका

एसडीपीओ रिकी अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि छापेमारी के दौरान होटल परिसर से करीब 50 बम जब्त किये गये. पुलिस को प्राथमिक तौर पर आशंका है कि होटल में अवैध रूप से चोरी-छिपे बम बनाने का काम चल रहा था. घटना के बाद तृणमूल नेता राजू मोल्ला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सभी से पूछताछ जारी है. रविवार सुबह सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा और होटल में तलाशी अभियान चलाया. शांति निकेतन थाना के साथ पाड़ूई थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही.

पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, राजू मोल्ला को हाल ही में होटल में जिस्म फरोशी के मामले में भी गिरफ्तार किया गया था. अब होटल में बम रखने और बम बनाने के आरोप में फिर से पकड़ा गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि होटल तृणमूल कांग्रेस के एक मंत्री के घनिष्ठ नेता का है.

भाजपा ने साधा निशाना

घटना सामने आने के बाद जिला भाजपा नेता ध्रुव साहा ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव से पहले शासक दल बम और बारूद का काम शुरू कर चुका है. उन्होंने कहा कि प्रांतिक के होटल से भारी संख्या में बम बरामद होना इसका उदाहरण है और जिले में बम एकत्र किये जा रहे हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola