फर्जी एडमिट कार्ड लेकर परीक्षा देने पहुंचा छात्र, गिरफ्तार
Updated at : 19 Feb 2020 1:58 AM (IST)
विज्ञापन

काजोड़ा हाई स्कूल में हुई घटना अंडाल : अंडाल थाना क्षेत्र के खास काजोड़ा हाई स्कूल का माध्यमिक परीक्षार्थी रोहित मिश्रा परीक्षा देने के लिए काजोड़ा हाई स्कूल पहुंच. स्कूल प्रबंधन ने जब उसके एडमिट कार्ड की जांच की तो उसका एडमिट कार्ड फर्जी निकला. इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने छात्र से पहचान पत्र मांगा, […]
विज्ञापन
काजोड़ा हाई स्कूल में हुई घटना
अंडाल : अंडाल थाना क्षेत्र के खास काजोड़ा हाई स्कूल का माध्यमिक परीक्षार्थी रोहित मिश्रा परीक्षा देने के लिए काजोड़ा हाई स्कूल पहुंच. स्कूल प्रबंधन ने जब उसके एडमिट कार्ड की जांच की तो उसका एडमिट कार्ड फर्जी निकला. इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने छात्र से पहचान पत्र मांगा, वह पहचान पत्र भी नहीं दिखा पाया.
इसके पश्चात स्कूल प्रबंधन ने छात्र को अंडाल थाना पुलिस को सौंप दिया. घटना के संबंध में खास काजोड़ा हाई स्कूल के हेड मास्टर सुदीप चक्रवर्ती ने बताया कि युवक रोहित मिश्रा माध्यमिक का छात्र है. रोहित ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, परंतु एडमिट कार्ड के लिए फॉर्म नहीं भरा था, जिस कारण स्कूल द्वारा एडमिट कार्ड उसे नहीं मिला है. हेड मास्टर से पूछे जाने पर कि उसके पास मौजूद एडमिट कार्ड किसने प्रदान किया?
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हमारे स्कूल द्वारा उस युवक को एडमिट कार्ड प्रदान नहीं किया गया है. पता नहीं वह युवक एडमिट कार्ड कहां से लाया है? खास काजोड़ा हाई स्कूल के छात्र रोहित मिश्रा ने बताया कि उसे एडमिट कार्ड स्कूल द्वारा दिया गया है. जब एडमिट कार्ड के लिए फॉर्म भरा जा रहा था, उस समय वह पारिवारिक शादी होने के कारण शहर से बाहर था. उसने बताया कि कोलकाता से किसी व्यक्ति के माध्यम से उसने एडमिट कार्ड बनवाया है.
परंतु उसने यह मानने से इंकार कर दिया कि उसका एडमिट कार्ड फर्जी है. अंडाल थाना पुलिस प्रभारी ने कहा कि स्कूल एग्जामिनर द्वारा जांच पड़ताल करने के बाद उन लोगों ने युवक रोहित मिश्रा को थाना को सौंप दिया है. स्कूल प्रबंधन की जांच में युवक दोषी पाया गया है. उसकी उम्र कम है, इसलिए उसे चाइल्ड होम में रखा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




