ePaper

पानी की किल्लत पर लोगों ने बाधित की ट्रांसपोर्टिंग

Updated at : 18 Feb 2020 2:10 AM (IST)
विज्ञापन
पानी की किल्लत पर लोगों ने बाधित की ट्रांसपोर्टिंग

पांडेश्वर : पानी की किल्लत से परेशान खुटाडील निवासियों एवं तृणमूल कर्माध्यक्ष संतोष पासवान के नेतृत्व में सोनपुर बजारी एरिया के डालू वन साइडिंग की ट्रांसपोर्टिंग बाधित की गयी. आंदोलन के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे से ट्रांसपोर्टिंग सेवा बाधित रही. घटना की जानकारी पाकर पांडेश्वर एरिया के सहायक महाप्रबंधक कुमुद मिश्रा, […]

विज्ञापन

पांडेश्वर : पानी की किल्लत से परेशान खुटाडील निवासियों एवं तृणमूल कर्माध्यक्ष संतोष पासवान के नेतृत्व में सोनपुर बजारी एरिया के डालू वन साइडिंग की ट्रांसपोर्टिंग बाधित की गयी. आंदोलन के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे से ट्रांसपोर्टिंग सेवा बाधित रही. घटना की जानकारी पाकर पांडेश्वर एरिया के सहायक महाप्रबंधक कुमुद मिश्रा, एरिया अभियंता एवं अन्य अधिकारी साइडिंग पहुंच स्थानीय नेता से बातचीत कर लिखित आश्वासन दिया.

उसके बाद ट्रांसपोर्टिंग का काम शुरू हुआ. घटना के संबंध में तृणमूल नेता संतोष पासवान ने बताया कि पांडेश्वर एरिया में पानी कई वर्षों से पानी की किल्लत है. चारों तरफ इसीएल के ओसीपी एवं माइनिंग का कार्य चल रहा है जिस कारण पानी का स्तर बहुत ही नीचे चला गया है. इस समस्या का अब तक निदान नहीं हो पाया है.

समस्या मुख्य रूप से केंद्रा, रामनगर दो एवं तीन नंबर, डालू बंद, जमाईपाड़ा, एबी पीठ, मेटलपाड़ा आदि जगह में है. यहां अधिकांश कुंआ का पानी सूख गया है और सप्लाई पानी भी नहीं आता है. जिस कारण लोगों को कई किलोमीटर दूर जा पानी लाना पड़ रहा है. उन्होंने इस बारे में उपयुक्त कदम उठाने की मांग की. पांडेश्वर एरिया सहायक प्रबंधक कुमुद मिश्रा ने लोगों को आश्वस्त किया कि समस्या का समाधान जल्द कर लिया जायेगा. सिविल इंजीनियर क्षेत्र का दौरा करेंगे एवं जानकारी ले हमें रिपोर्ट देंगे. रिपोर्ट के आधार पर आगे का काम शुरू होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola