रोज डे के साथ वैलेंटाइन वीक का हुआ आगाज, युवाओं में दिखा खासा उत्साह
Updated at : 08 Feb 2020 2:02 AM (IST)
विज्ञापन

बाजारों, पार्क, रेस्तराओं में दिखी रौनक गुलाब की रही ज्यादा मांग, टेडी और चॉकलेट भी बिके दुर्गापुर : इजहार–ए-इश्क का प्रतीक माने जाने वाले वैलेंटाइन वीक का शुक्रवार को रोज डे के साथ आगाज हुआ. शिल्पांचल व इसके आसपास के इलाके में युवाओं में रोज डे को लेकर खासा उत्साह देखा गया. गुलाब के जरिये […]
विज्ञापन
बाजारों, पार्क, रेस्तराओं में दिखी रौनक
गुलाब की रही ज्यादा मांग, टेडी और चॉकलेट भी बिके
दुर्गापुर : इजहार–ए-इश्क का प्रतीक माने जाने वाले वैलेंटाइन वीक का शुक्रवार को रोज डे के साथ आगाज हुआ. शिल्पांचल व इसके आसपास के इलाके में युवाओं में रोज डे को लेकर खासा उत्साह देखा गया. गुलाब के जरिये दिल की बात कहने के लिए युवाओं में उत्साहित नजर आये. बाजार में तरह-तरह के गुलाबों की आमद देखी गयी. वीक के पहले दिन रोज डे पर लोगों ने अपने-अपने अंदाज में इस दिन को सेलिब्रेट किया. 7-14 फरवरी तक चलने वाले वैलेंटाइन सप्ताह का पहला दिन युवाओं के लिए बेहद खास होता है.
युवाओं ने जहां अपने दोस्तों को गुलाब का फूल दिया, वहीं लोगों ने दूर बैठे दोस्त को याद करने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया. रोज डे को लेकर शहर के बेनाचिती सहित अन्य बाजारों, पार्क, रेस्तरों में रौनक देखने को मिली. शहर में बेनाचिती, सिटी सेंटर सहित विभिन्न जगह सजी फूलों की दुकान पर गुलाब के विभिन्न रंगों के गुलाब बाजार में बिके.
खासतौर पर युवाओं में रोज डे को लेकर उत्साह रहा. गुलाब के फूलों व गैलरी की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ लगी रही. रोज 5-20 रुपये में मिलनेवाला गुलाब रोज डे के दिन चौगुने दाम पर बिके. शहर के गिफ्ट सेंटर के संचालकों का कहना है कि वैलेंटाइन-डे को लेकर विशेष कर युवा वर्ग में खरीदारी का रुझान है. उन्होंने बताया की चॉकलेट के साथ रेड रोज गर्ल्स काफी पसंद करती है, इसीलिए टेडी और चॉकलेट रोज ज्यादा बिके.
इसी के साथ फेदर के आर्टिफिशियल फ्लावर बुके, गोल्डन विद रेड रोज कंबिनेशन, वेलवेट रोज, यंगस्टर को खूब पसंद आ रहे हैं. गोल्डन के साथ रेड रोज के कॉम्बिनेशन की डिजाइनिंग को मैरिड कपल ज्यादा पसंद कर रहे हैं, वहीं इन गुलाब के फूलों की कीमत 20 रुपये से लेकर 300 रुपये तक मार्केट में उपलब्ध थे.
गिफ्ट गैलरियों में गुलाब के फूलों के साथ आर्टिफिशियल गुलाब भी युवाओं को लुभा रहे हैं. वैलेंटाइन डे को भुनाने में कंपनियां भी पीछे नहीं रहीं. विभिन्न ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स ने ऑफर्स और डिस्काउंट्स निकाले हैं. इसके अलावा शो पीस, कपल, टेडी बीयर, हार्ट्स, फोटो, प्रिंटके मग्स व फोटो फ्रेम, चाकलेट, टेडी, ब्रेसलेट व अन्य गिफ्ट आयटम की बिक्री आम दिनों से कई गुणा अधिक हुई है.
सोशल मीडिया पर वेलेंटाइन का खुमार
सोशल मीडिया पर भी वेलेंटाइन का खुमार छाया रहा. युवाओं द्वारा व्हाट्स एप, फेसबुक समेत तमाम सोशल साइट्स पर एक दूसरे को वैलेंटाइन वीक की शुभकामनाएं देते देखा गया. वहीं युवा दिल सोशल मीडिया के माध्यम से अपने पार्टनर से दिल की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




