"व्यापारियों के हित में नहीं है बजट"

बराकर : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये गये आम पर बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए बराकर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल ने कहा कि यह बजट व्यापारियों के हित में नहीं है. हालांकि पांच लाख रुपये तक आयकर में छूट को संतोषजनक बताया. उन्होंने कहा कि आयकर स्लैब में […]
बराकर : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये गये आम पर बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए बराकर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल ने कहा कि यह बजट व्यापारियों के हित में नहीं है. हालांकि पांच लाख रुपये तक आयकर में छूट को संतोषजनक बताया. उन्होंने कहा कि आयकर स्लैब में बदलाव से भ्रष्टाचार में कमी आयेगी.
दूसरी ओर महिला समिति की किरण अग्रवाल ने कहा कि बजट में महिलाओं पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया है. उन्होंने वर्ष 2025 तक देश से टीबी को खत्म करने के फैसले का स्वागत किया. भाजपा नेता डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने कहा कि सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए यह बजट पेश किया गया है.
भाजपा मंडल एक के अध्यक्ष बबलू पटेल ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि इनकम टैक्स में 15 लाख तक 5 फीसदी की छूट दी गयी है. टीएमसी नेता रोबिन लायक ने बजट का विरोध करते हुए एलआईसी में सरकारी हिस्सेदारी को बेचने का विरोध करते हुए कहा कि किसानों को बजट से कोई लाभ नहीं मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




