खून से लथपथ मिला शव

Updated at : 01 Feb 2020 1:52 AM (IST)
विज्ञापन
खून से लथपथ मिला शव

घटनास्थल से एक रिवाल्वर भी बरामद किया गयाजांच में जुटी पुलिस शनिवार को रिटायर होनेवाला था सुरक्षाकर्मी जामुड़िया : जामुड़िया थाना क्षेत्र के श्रीपुर फांड़ी अन्तर्गत इसीएल के श्रीपुर एरिया ऑफिस में रात्रि प्रहरी के रूप में तैनात एक इसीएल सुरक्षाकर्मी का खून से लथपथ शव श्रीपुर एरिया कार्यालय स्थित पार्किग शेड के पास पाया […]

विज्ञापन

घटनास्थल से एक रिवाल्वर भी बरामद किया गयाजांच में जुटी पुलिस

शनिवार को रिटायर होनेवाला था सुरक्षाकर्मी
जामुड़िया : जामुड़िया थाना क्षेत्र के श्रीपुर फांड़ी अन्तर्गत इसीएल के श्रीपुर एरिया ऑफिस में रात्रि प्रहरी के रूप में तैनात एक इसीएल सुरक्षाकर्मी का खून से लथपथ शव श्रीपुर एरिया कार्यालय स्थित पार्किग शेड के पास पाया गया. इलाके में इस घटना को लेकर आक्रोश का माहौल देखा गया. घटनास्थल से एक रिवाल्वर भी बरामद किया गया है. मृतक कर्मी की पहचान महेन्द्र दास (60) के रूप में हुई है. वह निघा नीचे सेंटर का रहने वाला था.
वह शनिवार को सेवानिवृत्त होने वाले था. मृतक कर्मी के साथ ड्यूटी पर तैनात श्यामल रजक ने बताया कि एरिया कॉम्प्लेक्स के भीतर 8 सुरक्षा प्रहरी एरिया कार्यालय के गेट, स्टोर, वीटी सेंटर में ड्यूटी पर तैनात थे. रात के तीन बजे तक उन लोगों ने एक साथ बातचीत भी की थी. उसके बाद दोनों अलग-अलग कमरे में चले गए. सुबह पांच बजे उन लोगों ने देखा कि इसीएल महेन्द्र दास को किसी ने गोली मार दी है. खून से लथपथ उसका शव पार्किंग शेड के नीचे पड़ा हुआ है.
खून से लथपथ कर्मी का शव देखकर वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों समेत अन्य कर्मी में भय व आतंक का माहौल छा गया. घटना की सूचना मिलने के पर जामुड़िया थाना पुलिस प्रभारी सुब्रतो घोष, एसीपी सेंट्रल स्वप्न दत्तो तथा अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में लिए भेजना चाहा लेकिन स्थानीय यूनियन नेता साधन रॉय, सोरन चौधरी, मंगल पाण्डे, शिव कुमार शर्मा, विजय सिंह, डॉ. प्रमोद पाठक और मृतक के परिजनों को नौकरी और मुआवजा देने की मांग पर आंदोलन करना शुरू कर दिया.
साधन रॉय ने बताया कि इस घटना को लेकर श्रमिक संग़ठन के प्रतिनिधियों ने एरिया मुख्य कार्मिक प्रबंधक एसएन पात्रा से विभागीय जांच की मांग करते हुए मृतक के छोटे पुत्र विक्रम को नौकरी देने की मांग की. पुलिस इस मामले की जांच करेगी. लेकिन हम लोग चाहते हैं कि मृतक इसीएल कर्मी के परिजनों को जल्द से जल्द नौकरी देने के साथ ही साथ मुआवजा भी दिया जाए.
लगभग डेढ़ घंटे तक मुख्य कार्मिक प्रबंधक के साथ श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि तथा मृतक के परिजनों के बीच त्रिपक्षीय बैठक हुई. इस बैठक में मृतक के छोटे पुत्र विक्रम को नौकरी दिए जाने की बात पर सहमति बनी. साथ ही साथ इसीएल के नियमानुसार मुआवजा प्रदान करने की बात प्रबंधन ने स्वीकार कर लिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola