ePaper

अनुशासन के साथ शिक्षा प्रदान करने में डीएवी रूपनारायणपुर की भूमिका सर्वश्रेष्ठ : तापस

Updated at : 30 Jan 2020 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
अनुशासन के साथ शिक्षा प्रदान करने में डीएवी रूपनारायणपुर की भूमिका सर्वश्रेष्ठ : तापस

आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (अड्डा) के चेयरमैन तापस बंधोपाध्याय ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में डीएवी पब्लिक स्कूल का पूरे देश में अहम योगदान है. यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र देश में हर क्षेत्र में अपना कीर्तिमान स्थापित किया है. अनुशासन के साथ शिक्षा प्रदान करने के अलावा छात्रों के […]

विज्ञापन

आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (अड्डा) के चेयरमैन तापस बंधोपाध्याय ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में डीएवी पब्लिक स्कूल का पूरे देश में अहम योगदान है. यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र देश में हर क्षेत्र में अपना कीर्तिमान स्थापित किया है.

अनुशासन के साथ शिक्षा प्रदान करने के अलावा छात्रों के अंदर की व विशेष प्रतिभा को निखारने में डीएवी पब्लिक स्कूल एचसीएल रूपनारायणपुर अव्वल रहा है. मंगलवार शाम को डीएवी पब्लिक स्कूल रूपनारायणपुर के प्रांगण में आयोजित विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में उद्धघाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्री बंधोपाध्याय ने यह बातें कहीं.

डीएवी पब्लिक स्कूल की सहायक क्षेत्रीय अधिकारी पापिया मुखर्जी, आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीपी भट्टाचार्य, सीएमपीएफओ आसनसोल के क्षेत्रीय आयुक्त टीआर नायक, डीएवी पब्लिक स्कूल्स/मॉडल स्कूल्स (पश्चिम बंगाल प्रक्षेत्र) के अधिकांश प्राचार्य उपस्थित थे.अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

कार्यक्रम में बीते वर्ष माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन करने वाले छात्रों के अभिभावकों को शॉल ओढ़ाकर और गुलदस्ता प्रदान कर सम्मानित किया गया. शैक्षिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 220 छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया.

प्राचार्य नीतीश कुमार मोहंता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए स्कूल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. छात्रों ने गीत, संगीत, नृत्य और नाटक का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola