सड़क हादसे में तृणमूल नेता की मौत, जांच की मांग

Updated at : 23 Jan 2020 2:05 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में तृणमूल नेता की मौत, जांच की मांग

आसनसोल : आसनसोल नॉर्थ थाना अंतर्गत कल्ला ग्राम निवासी प्रलय मिश्र का बीरभूम जिले के दुबराजपुर में सड़क हादसे में मौत हो गयी. इसकी सूचना पाकर परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. वे तृणमूल आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक टू के सक्रिय कार्यकर्ता व बीबी कॉलेज टीएमसीपी यूनियन के क्रीड़ा सचिव थे. जिला तृणमूल के कार्यकर्ता, […]

विज्ञापन

आसनसोल : आसनसोल नॉर्थ थाना अंतर्गत कल्ला ग्राम निवासी प्रलय मिश्र का बीरभूम जिले के दुबराजपुर में सड़क हादसे में मौत हो गयी. इसकी सूचना पाकर परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. वे तृणमूल आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक टू के सक्रिय कार्यकर्ता व बीबी कॉलेज टीएमसीपी यूनियन के क्रीड़ा सचिव थे.

जिला तृणमूल के कार्यकर्ता, परिजन व बीबी कॉलेज टीएमसीपी यूनियन कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे. देर संध्या उनका पार्थिव शरीर बीबी कॉलेज लाया गया. कॉलेज अध्यापकों एवं छात्रों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. वहां से उसे कल्ला ग्राम स्थित उसके आवास में लाया गया. कल्ला शमशान घाट में उसका अंतिम संस्कार किया गया. स्थानीय लोगों ने कहा कि रात को 11 बजे के करीब उनके मोबाइल पर फोन आया. वह अपने परिजनों से किसी को रक्त देने की बात कहकर निकले.

अगली सुबह दुर्घटना में उनकी मौत की खबर आयी. बीबी कॉलेज के उनके साथी शिलादित्य रॉय ने कहा कि उन्हें मिली जानकारी के अनुसार वह रात को घर से किसी को रक्त देने के लिए निकले थे. इसके बाद वह दुबराजपुर कैसे पहुंचे, दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी किसी को नहीं है.

दुर्घटना के बाद उन्हें दुबराजपुर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सिउड़ी महकमा अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया गया. तृणमूल आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक टू के अध्यक्ष उत्पल सिन्हा ने इस घटना की जांच कराने की मांग उठायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola