पानागढ़ के गांगुली ऑटोमोबाइल शोरूम भवन पर बैंक का कब्जा

Updated:
विज्ञापन

पानागढ़ : पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना के पानागढ़ बाजार एआईसी कार्यालय के पास ही मौजूद गांगुली ऑटोमोबाइल शोरूम के बंद भवन को सोमवार ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ने कब्जा कर लिया. इस दौरान बैंक के अधिकारी समेत कक्षा थाना पुलिस तथा कांकसा के वीडियो सुदीप्त भट्टाचार्य आदि अधिकारी उपस्थित थे. बैंक अधिकारियों का […]

विज्ञापन

पानागढ़ : पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना के पानागढ़ बाजार एआईसी कार्यालय के पास ही मौजूद गांगुली ऑटोमोबाइल शोरूम के बंद भवन को सोमवार ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ने कब्जा कर लिया. इस दौरान बैंक के अधिकारी समेत कक्षा थाना पुलिस तथा कांकसा के वीडियो सुदीप्त भट्टाचार्य आदि अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन

बैंक अधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2003 में तापस गांगुली तथा गोपा गांगुली ने एक करोड़ रुपये से भी ज्यादा बैंक से लोन लेकर शो रूम व भवन आदि कार्यालय खोले थे. बैंक अधिकारियों का कहना है कि लोन की किश्त नहीं देने पर कई बार नोटिस भेजा गया. बावजूद इसके उक्त नोटिस का कोई जवाब नहीं आया, ना ही इस दिशा में कोई कार्यवाही की गयी.

इस बीच शोरूम भी बंद हो गया तथा उक्त व्यवसायी का कोई पता नहीं चल पा रहा था. बैंक अधिकारियों का कहना है कि कोर्ट से आर्डर के बाद आज पुलिस तथा स्थानीय वीडियो को लेकर तापस गांगुली के बंद पड़े शोरूम भवन को कब्जा कर लिया गया तथा भवन को सील कर दिया गया. इस दौरान कोई अप्रिय घटना ना घटे, इसे लेकर पुलिस तथा सरकारी अधिकारियों की उपस्थिति थी.

कांकसा ब्लॉक विकास अधिकारी सुदीप भट्टाचार्य ने कहा कि बैंक के लिए लोन शोध नहीं करने के कारण ही आज बैंक के अधिकारियों ने उक्त गांगुली ऑटो मोबाइल शोरूम के बंद भवन को कब्जा कर लिया. इस घटना को लेकर व्यवसायी तापस गांगुली का कोई बयान नहीं मिल पाया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola