हल्दिया : ट्रक-कार में भिड़ंत, चार की मौत

Updated:
विज्ञापन

हल्दिया. बुधवार की देर रात दीघा जा रही कार के साथ ट्रक की हुई भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में कार में सवार पर्यटक थे. यह दुर्घटना तमलुक थाना क्षेत्र के रामता स्थित 41 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई. हादसे में कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए […]

विज्ञापन

हल्दिया. बुधवार की देर रात दीघा जा रही कार के साथ ट्रक की हुई भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में कार में सवार पर्यटक थे. यह दुर्घटना तमलुक थाना क्षेत्र के रामता स्थित 41 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई. हादसे में कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

सभी पर्यटक हुगली जिले के खानाकुल के किशोरपुर-एक ग्राम पंचायत इलाके के थे. बताया जा रहा है कि चारों मृतक तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता थे. मृतकों के नाम दीपांकर बर (34), प्रसेनजीत दिगर (53), दिलीप सामंत (50) व राजू पंडित (32) थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola