कोहरे के कारण कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2020 12:45 AM
बांकुड़ा : शनिवार की सुबह जिले के गंगाजलघाटी थाना अंतर्गत बांकुड़ा रानीगंज राष्ट्रीय राजमार्ग 60 के पर घटकग्राम के निकट घने कोहरे के कारण चालक द्वारा कार पर नियंत्रण खो देने से कार एक पेड़ से टकरा गयी. जिसमें चालक समेत दो लोगों की मौत हो गयी. एक व्यक्ति घायल हो गया. मृतकों की शिनाख्त […]
बांकुड़ा : शनिवार की सुबह जिले के गंगाजलघाटी थाना अंतर्गत बांकुड़ा रानीगंज राष्ट्रीय राजमार्ग 60 के पर घटकग्राम के निकट घने कोहरे के कारण चालक द्वारा कार पर नियंत्रण खो देने से कार एक पेड़ से टकरा गयी. जिसमें चालक समेत दो लोगों की मौत हो गयी. एक व्यक्ति घायल हो गया.
मृतकों की शिनाख्त मुकेश खंडेलवाल (50) एवं संजीव दत्ता (40) के रूप में की गयी है. व्यवसायी मुकेश खंडेलवाल जो कि शहर के नूतनगंज स्थित नित्यानंद आश्रमपाड़ा का तथा संजीव दत्ता शहर के माचानतला इलाके का वाशिंदा था. घायल व्यक्ति को दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस का कहना कि दुर्घटना के तहत दोनों लोगों को अमरकानन अस्पताल ले जाया गया था जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. कार को भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चालक समेत तीन लोग रानीगंज से बांकुड़ा आ रहे थे. सुबह घना कोहरे के कारण चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया. कार एक पेड़ से टकरा गयी. जिसमें दोनों की मौत हो गयी. इस घटना की खबर फैलते ही इलाके में मातम पसर गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










