धंसान से स्थानीय लोगों में आतंक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jan 2020 2:12 AM (IST)
विज्ञापन

दुकान और कार्यालय क्षतिग्रस्त. इसीएल प्रबंधन ने दुकान और कार्यालय अन्य जगह पर बनाने का दिया आश्वासन. घटना को लेकर लोगों ने किया सड़क जाम, प्रधान के हस्तक्षेप से आंदोलन समाप्त. रूपनारायणपुर : इसीएल सालानपुर एरिया अंतर्गत संग्रामगढ़ कोलियरी संलग्न लहाट मोड़ के निकट शुक्रवार सुबह में एक जोरदार धमाके में साथ धंसान होने से […]
विज्ञापन
दुकान और कार्यालय क्षतिग्रस्त.
इसीएल प्रबंधन ने दुकान और कार्यालय अन्य जगह पर बनाने का दिया आश्वासन.
घटना को लेकर लोगों ने किया सड़क जाम, प्रधान के हस्तक्षेप से आंदोलन समाप्त.
रूपनारायणपुर : इसीएल सालानपुर एरिया अंतर्गत संग्रामगढ़ कोलियरी संलग्न लहाट मोड़ के निकट शुक्रवार सुबह में एक जोरदार धमाके में साथ धंसान होने से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया. स्थानीय भोला गराई के हीरो मोटर्स का कार्यालय और सविता चंद की चाय दुकान इसकी चपेट में आ गयी और उनकी दीवार के दो हिस्से हो गए.
घटना को लेकर स्थानीय लोगों में सामडी लालगंज मुख्य मार्ग अवरोध किया. पंचायत प्रधान जनार्दन मंडल और इसीएल के अधिकारी लोगों को समझाकर पथावरोध समाप्त कराया. पंचायत कार्यालय में इसीएल आधिकरियों के साथ बैठक में क्षतिग्रस्त कार्यालय और दुकान को प्रबंधन द्वारा नयी जगह देकर बनाने का आश्वासन दिया गया. घटना को लेकर लोगों में आतंक है.
शुक्रवार सुबह लहाट मोड़ पर धंसान की घटना से स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई. पूर्व में यहां इसी प्रकार की धंसान की घटना में पोलू ठाकुर की मौत दरार में गिरकर हो गयी थी. लोगों में यह घटना ताजा हो गयी. लोग सड़कों पर निकल गए और सामडी लालगंज मुख्य मार्ग को अवरोध कर दिया.
स्थानीय प्रधान श्री मंडल ने बताया कि लोगों को समझाकर आंदोलन समाप्त कराया गया. धंसान से प्रभावित एक दुकान और हीरो मोटर्स के कार्यालय को इसीएल प्रबंधन द्वारा जमीन देकर बनाने का आश्वासन दिया गया है. इसीएल प्रबंधन के अनुसार पूर्व में इस इलाके में भारी पैमाने पर अवैध खनन हुआ है. जिसके कारण जगह-जगह सुरंगें बनी हुई हैं. जिसके कारण यह धंसान हुई. स्थानीय लोंगों ने धंसान क्षेत्र में बालू भराई की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




