जिलाशासक और ननि के आयुक्त ने इलाकों में सफाई का जायजा लिया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Dec 2019 1:26 AM (IST)
विज्ञापन

आसनसोल : नगरनिगम के वार्ड संख्या 31अंतर्गत अकुरियापाड़ा निवासी राजेन्द्र सिंह (56) की मौत की पुष्टि डेंगू से होने के बाद प्रभात खबर ने ननि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की आंखों देखी हालात को लेकर मुहिम आरम्भ की है. जिसमें ननि क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सफाई व्यवस्था की जमीनी हकीकत की आंखों देखी हाल […]
विज्ञापन
आसनसोल : नगरनिगम के वार्ड संख्या 31अंतर्गत अकुरियापाड़ा निवासी राजेन्द्र सिंह (56) की मौत की पुष्टि डेंगू से होने के बाद प्रभात खबर ने ननि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की आंखों देखी हालात को लेकर मुहिम आरम्भ की है. जिसमें ननि क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सफाई व्यवस्था की जमीनी हकीकत की आंखों देखी हाल प्रकाशित की जा रही है.
नौ तारीख से चल रहे इस इस अभियान को जिला और ननि प्रशासन ने संज्ञान में लिया. शनिवार को जिलाशासक शशांक सेठी और ननि के आयुक्त खुर्शीद अली कादरी व ननि के सफाई विभाग के आधिकरियों के साथ उन इलाकों का दौरा किया, जिसे प्रभात खबर ने सबसे गंदगी वाले इलाकों के रूप में दर्शाया था.
श्री सेठी और श्री कादरी बर्नपुर और रेलपार इलाके का दौरा कर पाया कि प्रभात खबर ने गंदगी को लेकर जो भी लिखा वह सब सही है. आधिकरियों ने उन क्षेत्रों में लोगों से बात की और सफाई की स्थिति का जायजा लेते हुए इलाकों में सफाई को लेकर ठोस कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
शनिवार सुबह आधिकरियों की टीम बर्नपुर संप्रीति भवन के निकट मछली पट्टी, एबी टाइप, स्टेशन बाजार में गयी.
कुछ लोगों से बात की और गंदगी की जगह का फोटो लिया. रेलपार में फैजेआम पुलिस फांड़ी के निकट रेलवे कॉलोनी, सात नम्बर प्लेटफॉर्म, कल्याणपुर हाऊसिंग बाजार इलाके का निरीक्षण किया. नालियों की हालत, कूड़ेदान की स्थिति का जायजा लिया. जिलाशासक श्री सेठी ने बताया कि शहर को स्वस्थ्य और स्वच्छ बनाने के लक्ष्य को लेकर अभियान आरंभ किया जाएगा.
इसमें स्वंयसेवी संगठनों, कन्याश्री क्लब के सदस्यों और स्कूली छात्रों को शामिल करने का निर्णय लिया गया है. इसीएल, रेलवे और सेल आईएसपी व अन्य प्रतिष्ठानों के अधिकरियों से भी इस मुद्दे पर बात की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




