छंटनी के खिलाफ यूको बैंक एटीएम के समक्ष सुरक्षा गार्डों का धरना प्रदर्शन

Updated at : 18 Dec 2019 2:27 AM (IST)
विज्ञापन
छंटनी के खिलाफ यूको बैंक एटीएम के समक्ष सुरक्षा गार्डों का धरना प्रदर्शन

दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के सिटी सेंटर स्थित यूको बैंक के एटीएम के समक्ष मंगलवार छंटनी के खिलाफ चार सुरक्षा गार्ड धरना पर बैठ गए. धरना के दौरान गार्डो ने सुरक्षा एजेंसी पर बेवजह छंटनी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें दोबारा काम पर रखने की मांग की. गार्डों ने धमकी दी है कि यदि […]

विज्ञापन

दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के सिटी सेंटर स्थित यूको बैंक के एटीएम के समक्ष मंगलवार छंटनी के खिलाफ चार सुरक्षा गार्ड धरना पर बैठ गए. धरना के दौरान गार्डो ने सुरक्षा एजेंसी पर बेवजह छंटनी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें दोबारा काम पर रखने की मांग की. गार्डों ने धमकी दी है कि यदि उन्हें फिर से काम पर नहीं रखा गया तो वे लोग आत्महत्या कर लेंगे. पुनर्बहाल न करने पर गार्डो ने आत्महत्या करने की चेतावनी दी.

गार्डो ने आरोप लगाया कि सुरक्षा एजेंसी बिना कोई कारण बताए ही छंटनी कर रही है. धरना पर बैठे गार्ड श्यामसुंदर बनर्जी ,काशीनाथ स्वर्णकार, सुशांत धारा एवं नटवर बाउरी ने बताया कि एसआईएसपीएल सेक्युरिटी एजेंसी के अधीन बीते 3 वर्षों से काम करते आ रहे हैं. काम करने के दौरान कोई शिकायत कंपनी की ओर से अभी तक नहीं मिली.

हमारे काम से बैंक प्रबंधन भी खुश है. वर्ष 2018 के अगस्त महीने में सुरक्षा गार्ड नई सुरक्षा एजेंसी पीवीएस को मिली. उसने पीएसआईएस को दायित्व दिया है. अब नई कंपनी चार लोगों को काम से हटाते हुए दूसरे नये चार लोगों को नियुक्त कर दिया है.

नियुक्त हुए गार्डो में 2 पूर्व सैनिक एवं दो सामान्य लोग हैं. इसके विरोध में हम लोगों ने नए एजेंसी के अधिकारियों से मुलाकात की लेकिन कंपनी के लोगों का साफ तौर पर कहना है कि कंपनी जिसे चाहे, काम पर रखेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola