एमआइसी ने स्वच्छता को लेकर की बैठक

बर्नपुर : मेयर परिषद् सदस्य (सेनेटरी) लखन ठाकुर ने सोमवार को बोरो सात के कार्यालय के सभागार में सेनेटरी विभाग के सुपरवाईजर के साथ सफाई के मुद्दे को लेकर बैठक किया. मौके पर बोरो चेयरमैन समित माजी, पार्षद भरत दास, पार्षद ममता मंडल, पार्षद श्रवण साव, पार्षद सबरी माजी, पार्षद धर्मादास माजी सहित 15 वार्ड […]
बर्नपुर : मेयर परिषद् सदस्य (सेनेटरी) लखन ठाकुर ने सोमवार को बोरो सात के कार्यालय के सभागार में सेनेटरी विभाग के सुपरवाईजर के साथ सफाई के मुद्दे को लेकर बैठक किया. मौके पर बोरो चेयरमैन समित माजी, पार्षद भरत दास, पार्षद ममता मंडल, पार्षद श्रवण साव, पार्षद सबरी माजी, पार्षद धर्मादास माजी सहित 15 वार्ड के पार्षद तथा सुपरवाईजर उपस्थित थे.
इस बैठक में बोरो अंतर्गत सभी वार्डो में सफाई का कार्य ठीक ढंग से सपन्न करने के लिये कर्मसूची तहत कार्य करने का निर्देश दिया गया. सभी वार्डो में ड्रेन की मरम्मत तथा अन्य विकास कार्यो की परियोजना के लिये बोरो अभियंता से जांच करने का निर्देश दिया गया. सुपरवाईजारों को विभिन्न इलाकों की सफाई के पश्चात् कचड़ों को कूड़ेदान से डंपिग ग्राउंड तक पहुंचाने की प्रकिया की नियमित जांच करने का निर्देश दिया गया.
ड्रेनों की नियमित सफाइ कर कीटनाशक छिड़काव के निर्देश दिया गया. बोरो चेयरमैन श्री माजी ने कहा कि सेनेटरी विभाग की बैठक हुई, जिसमें बोरो अंतर्गत सभी वार्डो की नियमित साफ सफाई तथा कचरो को डंपिग की प्रकिया पर ध्यान देने के निर्देश दिये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




