मकान ढहने से महिला की मौत, तीन घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2019 2:26 AM

विज्ञापन

हल्दिया : तमलुक थाना अंतर्गत शिमुलिया गांव में मिट्टी के एक मकान के अचानक ढह जाने से एक महिला की मौत हो गयी और तीन लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात पेशे से मजदूर उत्तम मंडल नामक एक व्यक्ति का मकान ढह गया और मलबे के नीचे उत्तम, उसकी पत्नी माया मंडल […]

विज्ञापन

हल्दिया : तमलुक थाना अंतर्गत शिमुलिया गांव में मिट्टी के एक मकान के अचानक ढह जाने से एक महिला की मौत हो गयी और तीन लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात पेशे से मजदूर उत्तम मंडल नामक एक व्यक्ति का मकान ढह गया और मलबे के नीचे उत्तम, उसकी पत्नी माया मंडल व उसके दो बेटे, सूरज और सुमन दब गये. उनकी चीख सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह से उन्हें मलबे से बाहर निकाल कर तमलुक जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने माया को मृत घोषित कर दिया. उत्तम और उसके बेटों का इलाज चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola