आसनसोल में चला दीदी के बोलो अभियान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आसनसोल : जनता की समस्याओं के समाधान एवं नागरिकों के मुख्यमंत्री से सीधे संवाद के लिए राज्य भर में चल रहे दीदी को बोलो अभियान के तहत गुरूवार की देर संध्या रेलपार ओके रोड ऑटो स्टेंड में तृणमूल आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक की ओर से जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इस मौके पर जिला तृणमूल के महासचिव […]

विज्ञापन

आसनसोल : जनता की समस्याओं के समाधान एवं नागरिकों के मुख्यमंत्री से सीधे संवाद के लिए राज्य भर में चल रहे दीदी को बोलो अभियान के तहत गुरूवार की देर संध्या रेलपार ओके रोड ऑटो स्टेंड में तृणमूल आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक की ओर से जनसंपर्क अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

इस मौके पर जिला तृणमूल के महासचिव सह मेयर परिषद सदस्य (क्रीडा एवं संस्कृति अभिजीत घटक) ने कहा कि दीदी को बोलो अभियान का लाभ राज्य के नागरिकों को मिल रहा है. अभियान के तहत जारी टोल फ्री नंबर पर मिले शिकायतों व सुझावों के अनुरूप नये ढंग से जनता के हित में कार्य किया जा रहा है. आसनसोल में विगत सात वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि आसनसोलवासियों ने कहा कि आसनसोल में यूनिवर्सिटी खुलेगी इसका किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था.

उन्होंने कहा कि राज्य में तृणमूल के सिवाय विकास का कोई दूसरा विकल्प नहीं है. तृणमूल आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक टू अध्यक्ष उत्पल सिन्हा, सैयद महमूद आलम, शहनवाज खान, फंसबी आलिया आदि उपस्थित रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola