जॉन बारला ने की बीएसएफ अधिकारियों संग बैठक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सीमांत पर तस्करी सहित अन्य समस्याओं पर हुई चर्चा मामले को संसद में उठाने का दिया आश्वासन कूचबिहार : अलीपुरद्वार के सांसद जॉन बारला ने तुफानगंज महकमा के भारत-बांग्लादेश सीमांत की विभिन्न समस्यायों को लेकर बीएसएफ के साथ बैठक की. शनिवार को तल्लीगुड़ी बीएसएफ के 62 नंबर बटालियन के हेड क्वाटर में बीएसएफ अधिकारियों के […]
विज्ञापन
सीमांत पर तस्करी सहित अन्य समस्याओं पर हुई चर्चा
विज्ञापन
मामले को संसद में उठाने का दिया आश्वासन
कूचबिहार : अलीपुरद्वार के सांसद जॉन बारला ने तुफानगंज महकमा के भारत-बांग्लादेश सीमांत की विभिन्न समस्यायों को लेकर बीएसएफ के साथ बैठक की. शनिवार को तल्लीगुड़ी बीएसएफ के 62 नंबर बटालियन के हेड क्वाटर में बीएसएफ अधिकारियों के साथ सांसद ने बैठक की. उल्लेखनीय है कि तुफानगंज महकमा के भारत-बांग्लादेश सीमा के बालाभूत, मध्य बालाभूत, चर बालाभूत आदि इलाके में गाय तस्करी गिरोह सक्रिय है.
उन इलाके में गदाधर, रायडाक, कालजानी सहित कई नदियां है. उस इलाके के 18 से 20 किलोमीटर काटातार का घेराव नहीं है. इस खुले इलाके से गाय सहित नशीली पदार्थों की धड़ल्ले से तस्करी होती है. इतना हीं नहीं बारिश के समय केले के पेड़ से बांधकर नदी के माध्यम से गायों को बांग्लादेश भेजा जाता है. गायों व नशा सामग्री तस्करी के दौरान बीएसएफ के जवानों के साथ तस्करों का संघर्ष भी होता है.
सूत्रों से पता चला है कि बैठक में गाय तस्करी बंद करने सहित सीमांत पर सड़क, पेयजल, बिजली, पुल व अन्य समस्या पर सांसद ने खोज खबर ली. सुबह सासंद जॉन बारला ने मदन मोहन मंदिर में पूजा अर्चना की. इसके बाद बड़ादेवी मंदिर परिदर्शन किया. राजबाड़ी घूमते हुए तल्लीगुड़ी बीएसएफ हेडक्वाटर पहुंचे. उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष व समाजसेवी मालती राभा भी थी. बाद में अलीपुरद्वार के सांसद ने कहा कि इससे पहले किसी भी सांसद ने सीमांत इलाकों की समस्याओं पर गौर नहीं किया है.
उन्होंने कहा कि बीएसएफ अधिकारियों से बातचीत हुई है. बैठक में उनके सीमांत इलाके के गांवों की समस्या, गाय तस्करी व अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई है. वह जल्द ही दिल्ली जाकर समस्या को संसद में उठायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन