दीपावली पर पटाखा फोड़ना भारतीय संस्कृति नहीं है
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कमिश्नरेट के सभी थानों में दीपावली पर भारतीय परम्परा के आधार पर दीप जलेंगे पुलिस आयुक्त डीपी सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को दिया आदेश आसनसोल : पुलिस आयुक्त देवेंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि दीपावली पर पटाखा जलाना भारतीय संस्कृति में नहीं है. जो भी दीपावली पर भारतीय संस्कृति की दुहाई देकर पटाखा जलाते […]
विज्ञापन
कमिश्नरेट के सभी थानों में दीपावली पर भारतीय परम्परा के आधार पर दीप जलेंगे
पुलिस आयुक्त डीपी सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को दिया आदेश
आसनसोल : पुलिस आयुक्त देवेंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि दीपावली पर पटाखा जलाना भारतीय संस्कृति में नहीं है. जो भी दीपावली पर भारतीय संस्कृति की दुहाई देकर पटाखा जलाते हैं, वे इस विषय से अंजान है कि भगवान राम के अयोध्या वापसी के समय बारूद का उपयोग का कहीं भी कोई जिक्र नहीं है.
अयोध्या के लोगों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था. पटाखों का उपयोग मुगल काल से आरम्भ हुआ. पटाखे की एक चिंगारी पूरे घर की रोशनी को तबाह कर सकती है. श्री सिंह ने कमिश्नरेट के सभी थाना और फांड़ी में भारतीय परम्परा के अनुसार दीप जलाकर दीपावली मनाने का आदेश जारी किया है.
पुलिस आयुक्त ने कहा कि आर्टिफिशियल लाईट के बजाय दीप जलाकर दीपावली मनाना हमारे भारतीय परम्परा में शामिल है. इस परम्परा को बरकार रखने और आगामी प्रजन्म के अंदर इस बात को गहराई से ले जाने के लिए सभी थानों में दीप जलाकर दीपावली मनाने को कहा गया है.
सनद रहे कि दीपावली पर पटाखा के उपयोग को पूर्ण रूप से बंद करने को लेकर पुलिस आयुक्त ने कमिश्नरेट क्षेत्र में लगातार मुहिम चलाई. स्कूली छात्रों के बीच खुद वे जाकर उन्हें जागरूक किया कि पटाखा न जलाएं. सभी थाना में दीप जलाने का आदेश जारी कर श्री सिंह ने भारतीय परम्परा को जन जन तक पहुंचाने का एक प्रयास किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










