130 सीधे भर्ती हुए ट्रैकमैन को आसनसोल मंडल में शामिल किया गया

आसनसोल: 130 ट्रैकमैन कर्मियों (आरआरबी/आरआरसी के माध्यम से सीधे भर्ती) को आज (25.10.2019) मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय/आसनसोल स्थित ‘नये सभाकक्ष ’ में आयोजित एक समारोह में आसनसोल मंडल में शामिल किया गया. अपने स्वागत भाषण में, ए केसरवानी, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी/आसनसोल ने सभी नवागतों को उनके सफल कैरियर के लिए शुभकामनाएं दी. इस ट्रैकमैन […]
आसनसोल: 130 ट्रैकमैन कर्मियों (आरआरबी/आरआरसी के माध्यम से सीधे भर्ती) को आज (25.10.2019) मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय/आसनसोल स्थित ‘नये सभाकक्ष ’ में आयोजित एक समारोह में आसनसोल मंडल में शामिल किया गया. अपने स्वागत भाषण में, ए केसरवानी, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी/आसनसोल ने सभी नवागतों को उनके सफल कैरियर के लिए शुभकामनाएं दी.
इस ट्रैकमैन कैडर को संबोधित करते हुए कौशलेंद्र कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/समन्वय ने कहा कि यह कैडर रेलवे के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो रेलवे के रेलपथ (ट्रैक) के अनुरक्षण के लिए जिम्मेदार होगा और रेलवे यात्री के जीवन और माल के लिए प्राथमिक रूप से जिम्मेदार है.
सुमित सरकार, मंडल रेल प्रबंधक, आसनसोल ने भी आसनसोल मंडल में नये भर्ती हुए ट्रैकमेन को शुभेच्छा दी. उन्होंने यह भी बताया कि ट्रैकमैन ट्रैक रेलवे का अभिन्न हिस्सा और जहां तक ट्रैक अनुरक्षण कार्य की बात है, तो वे इस क्षेत्र में सबसे महत्वपूर्ण कर्मचारी हैं. उन्हें चौबीसों घंटे, अत्यधिक गर्म और ठंडे मौसम के साथ-साथ बारिश के मौसम में भी काम करना पड़ता है. मंडल रेल प्रबंधक ने यह भी उल्लेख किया कि पूर्व रेलवे के चार मंडलों में से आसनसोल मंडल पूर्व रेलवे के कुल राजस्व का 50% अर्जित करता है.
नये भर्ती हुए ट्रैकमेन कर्मियों को इन शानदार उपलब्धियों को बनाये रखना है. आरके बरनवाल, अपर मंडल रेल प्रबंधक, आसनसोल ने भी ट्रैकमेन के कामकाज के महत्व के बारे में प्रकाश डाला. पीपी मुखर्जी, मंडल कार्मिक अधिकारी/आसनसोल ने एक पॉवर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से मंडल के कामकाज और सेवा आचरण नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी. सभी नये भर्ती हुए ट्रैकमेन कर्मियों को कौशलेंद्र कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/समन्वय, आसनसोल द्वारा “वेलकम किट” सौंपी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




