ePaper

कोल इंडिया : ठेका पर काम कर रहे मजदूरों का बढ़ा वेतन

Updated at : 25 Oct 2019 12:29 AM (IST)
विज्ञापन
कोल इंडिया : ठेका पर काम कर रहे मजदूरों का बढ़ा वेतन

उच्च कुशल मजदूरों को अब प्रतिदिन 954 रुपये की दर से मिलेगा वेतन सांकतोड़िया : कोयला कंपनियों के ठेका कामगारों के वेतनमान निर्धारण के लिए बनी ज्वाइंट कमेटी ने कोल इंडिया में काम करने वाले उच्च कुशल मजदूर को 954 रुपए की दर से वेतन का भुगतान का निर्णय लिया है. बढ़ती दर लागू होने […]

विज्ञापन

उच्च कुशल मजदूरों को अब प्रतिदिन 954 रुपये की दर से मिलेगा वेतन

सांकतोड़िया : कोयला कंपनियों के ठेका कामगारों के वेतनमान निर्धारण के लिए बनी ज्वाइंट कमेटी ने कोल इंडिया में काम करने वाले उच्च कुशल मजदूर को 954 रुपए की दर से वेतन का भुगतान का निर्णय लिया है. बढ़ती दर लागू होने पर ठेका कामगारों में ख़ुशी व्याप्त है. मालूम हो की कंपनी के ठेका कामगारों के वीडीए में भी बढ़ोत्तरी की गई है. ठेका कामगारों का कहना है कि कोयला कंपनियों में काम करने वाले नियमित कर्मचारियों का वेतन हर पांच साल में रिव्यू होता है.

जेबीसीसीआई इसे तय करती है. इसी तरह कोल सेक्टर के ठेका मजदूरों के लिए हाई पावर कमेटी का गठन किया गया है. उन्होंने कहा कि पहले कोयला मजदूरों को प्रबंधन इस कमेटी के अनुशंसा के आधार पर वेतन देती रही है. लेकिन कोयला मजदूर उनको होने वाले वेतनमान भुगतान को लेकर शिकायत करते रहे हैं. यूनियनों ने भी विरोध जताया था.

इसके बाद प्रबंधन ने ज्वाइंट कमेटी का गठन किया था. अब इस कमेटी ने कोल कंपनियों में काम करने वाले ठेका कामगारों के वीडीए (वेरियेबल डेयरिंग एलाउंस) में बढ़ोतरी की है. उच्च कुशल, कुशल, अर्ध-कुशल और अकुशल के लिए क्रमश: 77, 74, 71 व 69 रुपए मजदूरी दर में बढ़ोतरी की है. पहले ठेका कामगारों की मजदूरी क्रमश: 877, 847, 817 और 787 रुपए थी. यह दर अब बढ़ा दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola