खुले में मांस की बिक्री पर सरकार सख्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बांकुड़ा : जिले के बाजारों में खुले आम मांस बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिला पुलिस सख्त हो गयी है. बांकुड़ा जिलाप्रशासन ने स्थानीय लोगों से मिली शिकायत के बाद इस संबंध में कार्रवाई की और खुले में चल रहे कसाईखानों को हटाने के लिए अभियान चलाया. बुधवार को बांकुड़ा के जिलाधिाकरी के नेतृत्व […]
विज्ञापन
बांकुड़ा : जिले के बाजारों में खुले आम मांस बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिला पुलिस सख्त हो गयी है. बांकुड़ा जिलाप्रशासन ने स्थानीय लोगों से मिली शिकायत के बाद इस संबंध में कार्रवाई की और खुले में चल रहे कसाईखानों को हटाने के लिए अभियान चलाया.
बुधवार को बांकुड़ा के जिलाधिाकरी के नेतृत्व में शहर के भैरवस्थान मोड़ पर लगभग एक दर्जन कसाईखानों को जेसीबी चलाकर हटाया गया, साथ ही प्रशासन की ओर से आवंटित जगहों पर मांस बिक्री का निर्देश दिया गया. इस मौके पर जिलाशासक के साथ-साथ एसडीओ भी उपस्थित रहे. इस बारे में बांकुड़ा के जिलाशासक डॉ उमाशंकर एस का कहना कि खुलेआम मांस बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है.
नके लिए कृषि बाजार में अलग जगह आवंटित की गयी है. उन्होंने बताया कि शहर के भैरवस्थान मोड़ पर लगभग 10 मांस विक्रेताओं को नोटिस दिया गया था. नोटिस को नजरअंदाज किये जाने के चलते हटाने का अभियान चलाया गया. नोटिस की अवमानना करने वाले दुकानदारों का लाइसेंस भी रद्द किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










