भारत-नेपाल सीमा से एक लाख रुपये के साथ नक्सलबाड़ी का युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

खोरीबारी : भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बुधवार को एसएसबी की 41वीं बटालियन पानीटंकी बीओपी के जवानो ने एक लाख के भारतीय नोट साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. वो पैसा लेकर नेपाल जा रहा था. एसएस बी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक का नाम चंदन दास है और वो नक्सलबाड़ी का रहनेवाला […]

विज्ञापन

खोरीबारी : भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बुधवार को एसएसबी की 41वीं बटालियन पानीटंकी बीओपी के जवानो ने एक लाख के भारतीय नोट साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. वो पैसा लेकर नेपाल जा रहा था. एसएस बी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक का नाम चंदन दास है और वो नक्सलबाड़ी का रहनेवाला है.

विज्ञापन
उसके पास से बरामद सभी नोट 500 रुपये का था. ज्ञात हो कि नेपाल में 500 का भारतीय नोट नेपाल में प्रतिबंधित है. पूछताछ के दौरान चन्दन ने स्वीकार किया कि व पैसा नेपाल से भारत में सुपारी की अवैध तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था.
उसने बताया कि उक्त पैसा उसे काकरभिठ्ठा में गुड्डू नाम के गोदाम मालिक को सौंपना था. चंदन के खिलाफ फेमा अधिनियम 1999 की धारा 3 और 4 के प्रावधान और आरबीआई के परिपत्र संख्या 45/2015-16 (1/6) के उल्लंघन के लिए सीमा शुल्क अधिनियम 1962 की सेक्शन 110 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola