महिला बोगी से 32 लोग गिरफ्तार

पानागढ़ : आसनसोल रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त सीएम मिश्रा के दिशा निर्देश के बाद मंगलवार को पानागढ़ आरपीएफ द्वारा विभिन्न ट्रेनों के महिला बोगी में विशेष अभियान चलाकर महिला बोगी में जबरन व अवैध रूप से सफर कर रहे कुल 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनके खिलाफ रेल एक्ट के […]
पानागढ़ : आसनसोल रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त सीएम मिश्रा के दिशा निर्देश के बाद मंगलवार को पानागढ़ आरपीएफ द्वारा विभिन्न ट्रेनों के महिला बोगी में विशेष अभियान चलाकर महिला बोगी में जबरन व अवैध रूप से सफर कर रहे कुल 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनके खिलाफ रेल एक्ट के तहत मामला दायर किया गया है.
पानागढ़ आरपीएफ पोस्ट के उप निरीक्षक मनोज कुमार यादव ने बताया कि आरपीएफ के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त सीएम मिश्रा के दिशा निर्देश के बाद से आज पानागढ़ में विभिन्न ट्रेनों के महिला बोगी में विशेष अभियान चला कर कुल 32 पुरुष यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है. ये सभी जबरन महिला बोगी में सफर कर रहे थे. कई महिला यात्रियों द्वारा मिल रही शिकायत के बाद यह अभियान आज चलाया गया. इस घटना में नौ अभियुक्तों के खिलाफ रेल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया.
बताया जाता है कि इस विशेष अभियान के कारण महिला बोगी में सफर कर रहे हैं पुरुष यात्रियों में दहशत व्याप्त हो गया. वहीं महिला यात्रियों ने आरपीएफ द्वारा चलाये गये इस विशेष अभियान के बाद खुशी प्रकट की है. उप निरीक्षक ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










