दुर्गापुर के एक्सिस बैंक में छिनताई मामले में आरोपी को जेल भेजा गया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Oct 2019 7:33 AM
विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित एक्सिस बैंक के शाखा कार्यालय में 30 सितंबर की सुबह अपराधियों का दल ने रुपये से भरा बैग लेकर भागने का प्रयास मामले में गिरफ्तार आरोपी के नवीन कुमार रिमांड शेष होने के पश्चात शुक्रवार दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां सुनवाई के दौरान आरोपी की […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित एक्सिस बैंक के शाखा कार्यालय में 30 सितंबर की सुबह अपराधियों का दल ने रुपये से भरा बैग लेकर भागने का प्रयास मामले में गिरफ्तार आरोपी के नवीन कुमार रिमांड शेष होने के पश्चात शुक्रवार दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां सुनवाई के दौरान आरोपी की जमानत नामंजूर हो गयी. कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी को दुर्गापुर महकमा जेल भेज दिया गया.
पकड़ा गया आरोपी के नवीन कुमार तमिलनाडु के स्त्री चिन्नापल्ली इलाके का रहने वाला है. सुरक्षा गार्ड जय प्रकाश सिंह की तत्परता से भाग रहे अपराधियों को पकड़ लिया गया. उल्लेखनीय है कि सिटी सेंटर नगर निगम के सुहट्टा मॉल के निचले तल पर स्थित एक्सिस नामक निजी बैंक का शाखा कार्यालय है. बीते 30 सितंबर की सुबह बैंक निर्धारित समय पर खुल गया था. बैंक में ग्राहकों की भीड़ जमा हुई थी.
बैंक खुलने के एक घंटे के भीतर ही बैंक के भीतर ग्राहकों ने शोर मचाना शुरू किया, उसी दौरान ग्राहकों ने देखा कि एक युवक रुपयों से भरा काले रंग का बैग लेकर बैंक के मुख्य द्वार से भागने का प्रयास कर रहा है. उसी दौरान गेट पर तैनात जय प्रकाश सिंह नामक सुरक्षा गार्ड नजर भाग रहे युवक पर पड़ी एवं सुरक्षा गार्ड ने तत्परता दिखाते हुए युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया.
घटना की खबर से बैंक के सारे कर्मी और ग्राहक स्तब्ध हो गये. बैंक के भीतर तैनात सिक्योरिटी गार्ड जय प्रकाश सिंह ने बताया कि बैंक खुलने से ठीक एक घंटे के बाद एक व्यक्ति रूपये से भरा बैंग उठा कर बैंक के बाहर जाने लगे. शोर शराबा होने पर उस बदमाश को गेंट के समक्ष पकड़ कर रुपये से भरा बैंग को वापस सुरक्षित बैंक में लाया गया. उन्होंने बताया कि पकड़े गये बदमाश तमील भाषा में बातें कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










