ट्रेलर, बाइक की टक्कर में महिला की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रानीगंज में हुई दुर्घटना के बाद नेशनल हाइवे दो जाम किया स्थानीय निवासियों ने की मांग सड़क मरम्मत, ट्रॉफिक पुलिस की रानीगंज : पंजाबी मोड़ फांड़ी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-दो रानीसायर मोड़ पर शुक्रवार को 32 वर्षीय महिला बुलु बाउरी की मौत ट्रेलर के धक्के से घटनास्थल पर हो गई. जबकि मोटरसाइकिल पर सवार उसके भाई […]
विज्ञापन
रानीगंज में हुई दुर्घटना के बाद नेशनल हाइवे दो जाम किया
स्थानीय निवासियों ने की मांग सड़क मरम्मत, ट्रॉफिक पुलिस की
रानीगंज : पंजाबी मोड़ फांड़ी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-दो रानीसायर मोड़ पर शुक्रवार को 32 वर्षीय महिला बुलु बाउरी की मौत ट्रेलर के धक्के से घटनास्थल पर हो गई. जबकि मोटरसाइकिल पर सवार उसके भाई मिथुन बाउरी तथा बुलु बाउरी की 12 वर्षीय पुत्री प्रियंका बाउरी घायल हो गई. उन्हें इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने लगभग ढाई घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग दो अवरोध कर विरोध प्रदर्शन किया.
स्थानीय लोगों ने बताया कि रानीगंज के रहने वाला युवक मिथुन बाउरी अपनी बहन बुलू बाउरी तथा भांजी प्रियंका बाउरी को उसके ससुराल मोटरसाइकिल से लेकर जा रहा था. रानीसायर मोड़ पर तेजी से आते ट्रेलर के धक्के से वह मोटरसाइकिल से नीचे गिर गई, इसी दौरान उसकी मौत हो गई.विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों ने रानीसायर स्थित बदहाल सर्विस रोड की मरम्मत तथा रानीसायर मोड़ पर 24 घंटे ट्रैफिक कर्मी नियुक्त करने की मांग की. दुर्घटना के समय रानीसायर मोड़ पर कोई ट्रैफिक कर्मी मौजूद नहीं था. पंजाबी मोड़ पुलिस फांड़ी ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










