ePaper

न्यू पारबेलिया में पूजा ''भूतेर राजार देश'' पर आधारित

Updated at : 02 Oct 2019 2:30 AM (IST)
विज्ञापन
न्यू पारबेलिया में पूजा ''भूतेर राजार देश''  पर आधारित

पंडाल निर्माण पर खर्च किये गये 10 लाख, आठ सौ भूत, परियां फोम निर्मित आकाश लोगों को सपनों की दुनिया का सैर करायेगा नितुरिया : न्यू पारबेलिया कोलियरी सार्वजनीन दुर्गापूजा कमेटी फुटबॉल मैदान में आयोजित होने वाली दुर्गापूजा ‘भूतेर राजार देश’ की थीम पर मना रही है. पूजा का यह 15 वां वर्ष है. थीम […]

विज्ञापन

पंडाल निर्माण पर खर्च किये गये 10 लाख, आठ सौ भूत, परियां

फोम निर्मित आकाश लोगों को सपनों की दुनिया का सैर करायेगा
नितुरिया : न्यू पारबेलिया कोलियरी सार्वजनीन दुर्गापूजा कमेटी फुटबॉल मैदान में आयोजित होने वाली दुर्गापूजा ‘भूतेर राजार देश’ की थीम पर मना रही है. पूजा का यह 15 वां वर्ष है. थीम को मूर्त रूप देने से लेकर साज सज्जा आदि पर करीब 10 लाख रुपये का खर्च आया है. कोलियरी के कर्मियों तथा स्थानीय लोगों के आर्थिक सहयोग से पूजा की जाती है. पंचमी को पूजा पंडाल का उद्घाटन किया जायेगा. मेले का भी आयोजन किया गया है.
पूजा कमेटी के अध्यक्ष पीके दासगुप्ता, सचिव कृष्णा कुमार महतो तथा संयोजक हरेराम सिंह ने बताया कि इस बार एक अलग विशेषता लिए हुए पूजा पंडाल को सजाया गया है. जो लोगों को काफी आकर्षित करेगा. दुर्गा मंडप में भूतों, परियों की 800 मॉडलों की आकृति दिखेगी. ये सभी माइक के चोंगों, सीलिंग पंखों आदि से बनाई गई है. मंडप के अंदर फोम निर्मित आकाश लोगों को सपनों की दुनिया का सैर करायेगा.
मूर्तिकार सचिन सूत्रधर प्राचीन काल की दुर्गा मूर्ति बनाने में जुटे हुए हैं. जबकि नदिया जिले के नवदीप के पंडाल निर्माता पंडाल को कल्पना के अनुरूप अमली जामा पहनाने में फाइनल टच देने में जुटे हुए हैं. रानीपुर के आजाद लाइट हाउस आलोक सज्जा दे रहे हैं. काम लगभग पूरा हो चुका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola