ePaper

चार वर्षीय बीटेक में नामांकन के लिए लिस्ट जारी

Updated at : 27 Aug 2019 1:39 AM (IST)
विज्ञापन
चार वर्षीय बीटेक में नामांकन के लिए लिस्ट जारी

सभी आवेदकों को ऑनलाइन दी गयी जानकारी अलग से आसनसोल : काजी नजरूल यूनिवर्सिटी (केएनयू) के अधीन संचालित चार वर्षीय बीटेक पाठयक्रम (सत्र 2019-23) ) में दाखिले के लिए किये गये ऑनलाईन आवेदनों की जांच के बाद सोमवार को यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने प्रथम मेधा सूची जारी कर दी है. पाठयक्रम में दाखिले के लिए चयनित […]

विज्ञापन

सभी आवेदकों को ऑनलाइन दी गयी जानकारी अलग से

आसनसोल : काजी नजरूल यूनिवर्सिटी (केएनयू) के अधीन संचालित चार वर्षीय बीटेक पाठयक्रम (सत्र 2019-23) ) में दाखिले के लिए किये गये ऑनलाईन आवेदनों की जांच के बाद सोमवार को यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने प्रथम मेधा सूची जारी कर दी है.
पाठयक्रम में दाखिले के लिए चयनित किये गये उपयुक्त आवेदकों को ऑनलाईन आवेदन के दौरान निजी ब्यौरों के कॉलम में दर्ज किये गये मोबाइल नंबर और ई-मेल पर भी यूनिवर्सिटी स्तर से सूचना भेजी गयी है. आवेदक 28 अगस्त की मध्य रात्रि तक ऑनलाईन भुगतान कर सकेंगे. 29 अगस्त को दाखिला प्रक्रिया आरंभ की जायेगी और 30 अगस्त तक पूरा कर लिया जायेगा.
कुलपति डॉ साधन चक्रवर्ती ने कहा कि केएनयू में चार वर्षिक बीटेक पाठयक्रम के पठन पाठन के लिए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय तकनीकी परिषद एआइसीटीई की मंजूरी ली जा चुकी है. यूनिवर्सिटी में माइनिंग इंजीनियरिंग के लिए 30 एवं मेटलर्जिकल एवं मेटरियल इंजीनियरिंग के लिए 30 कुल 60 सीटें हैं. उन्होंने कहा कि पारंपरिक पाठयक्रमों के साथ साथ पेशेवर एवं रोजगारोंमुखी पाठयक्रमों को भी यूनिवर्सिटी में शामिल किये जाने से पाठयक्रम पूरा करने वाले स्टूडेंटस को जल्द रोजगार मिल सकेगा.
उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी में बीटेक पाठयक्रम के लिए ढांचागत विस्तार किया जा रहा है. यूनिवर्सिटी स्तर से विभागीय लैब में जरूरत के अनुरूप यंत्रांश एवं टूल्स की व्यवस्था की गयी है. पाठयक्रम के लिए जरूरी अध्यापक एवं गेस्ट अध्यापक हैँ. स्टूडेंटस के प्रेक्टिकल अभ्यास के लिए किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी. उन्होंने कहा कि शिल्पांचल में बर्नपुर इस्पात कारखाना आइएसपी, रेल एवं इसीएल के होने से उम्मिदवारों को प्रेक्टिकल अभ्यास एवं रोजगार में मिलने में दिक्कत नहीं होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola