कोलफील्ड एक्सप्रेस में घुसा बंदर, मची अफरा-तफरी

Updated at : 09 Aug 2019 2:32 AM (IST)
विज्ञापन
कोलफील्ड एक्सप्रेस में घुसा बंदर, मची अफरा-तफरी

पानागढ़ : डाउन धनबाद हावड़ा कोल्डफील्ड ट्रेन में गुरूवार को ट्रेन में एक बंदर के प्रवेश करने से यात्रियों में हड़कंप मच गया. यात्रियों ने इसे आरपीएफ तथा जीआरपी की लापरवाही कगा परिणाम बताया. जनरल बोगी में बंदर ने प्रवेश किया, जिसके कारण यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. हालांकि बंदर ने किसी को काटा […]

विज्ञापन

पानागढ़ : डाउन धनबाद हावड़ा कोल्डफील्ड ट्रेन में गुरूवार को ट्रेन में एक बंदर के प्रवेश करने से यात्रियों में हड़कंप मच गया. यात्रियों ने इसे आरपीएफ तथा जीआरपी की लापरवाही कगा परिणाम बताया. जनरल बोगी में बंदर ने प्रवेश किया, जिसके कारण यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. हालांकि बंदर ने किसी को काटा नहीं.

आरपीएफ कंट्रोल रूम द्वारा विभिन्न पोस्ट के आरपीएफ को सूचना दी गई. बावजूद इसके उक्त बंदर ट्रेन में ही सफर करते रहा. यात्रियों का आरोप है कि इसके पहले भी ट्रेन में एक बंदर ने प्रवेश किया था.

जिसके कारण अफरा-तफरी मची थी. प्लेटफॉर्म तथा स्टेशनों पर ट्रेनों में आरपीएफ की सुरक्षा व्यवस्था रहने के बाद भी बार बार बंदर ट्रेन में प्रवेश कर रहे हैं. इस दिशा में रेल प्रशासन पर यात्रियों ने सवाल खड़ा किया है. ट्रेन यात्री विजय अग्रवाल ने कहा कि रेल प्रशासन को इस दिशा में पहल करनी चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola