ePaper

अनुच्छेद 370 : दुर्गापुर के लोगों ने केंद्र सरकार के फैसले को सराहा

Updated at : 06 Aug 2019 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
अनुच्छेद 370 : दुर्गापुर के लोगों ने केंद्र सरकार के फैसले को सराहा

दुर्गापुर : कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने के निर्णय से शिल्पांचलवासी भी उत्साहित हैं. लोगों ने सरकार के इस फैसले का जोरदार समर्थन किया. शहर के समाजसेवी राकेश भट्टड़ ने इसके लिए सरकार को साधुवाद दिया. कहा कि अनुच्छेद 370 निष्प्रभावी कर केंद्र सरकार आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने जा रही है. अब […]

विज्ञापन

दुर्गापुर : कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने के निर्णय से शिल्पांचलवासी भी उत्साहित हैं. लोगों ने सरकार के इस फैसले का जोरदार समर्थन किया. शहर के समाजसेवी राकेश भट्टड़ ने इसके लिए सरकार को साधुवाद दिया. कहा कि अनुच्छेद 370 निष्प्रभावी कर केंद्र सरकार आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने जा रही है.

अब जम्मू एवं कश्मीर में भारत का कोई भी नागरिक जाकर रह सकेगा. व्यवसायी पवन गुटगुटिया ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह बहुत पहले होना चाहिए था. एक देश, एक कानून की जरूरत थी. इस धारा के हटने से कश्मीर का समुचित विकास होगा. कश्मीर के लोग अब सही मायने में समाज की मुख्यधारा से जुड़ पायेंगे.
बैंक प्रबन्धक जयंत वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार का यह ऐतिहासिक कदम है, जो भारत के इतिहास में नयी इबारत लिखेगा. अनुच्छेद 370 के कारण कश्मीरपूरे देश से अलग-थलग पड़ा था. वहां के लोगों की विचारधारा संकीर्ण हो गयी थी. इसका फायदा उठाकर कुछ लोग अपना उल्लू सीधा करने में लगे थे. अब जम्मू-कश्मीर के समुचित विकास का रास्ता तैयार हो गया. वहां की जमीन की वैल्यू बढ़ेगी,रोजगार के नये रास्ते खुलेंगे. शिक्षक जितेंद्र पांडे का कहना है कि अनुच्छेद 370 हमारे संविधान का खुला अतिक्रमण था. इसके हटने से ही कश्मीर का भारत में विलय होगा.
यह अनुच्छेद हमारे और कश्मीरियों के बीच दीवार थी. कश्मीर भारत का ही हिस्सा है तो फिर उसके लिए अलग से कानून की कोई जरूरत नहीं थी. लेकिन चंद लोगों अपने फायदे के लिए इस धारा का इस्तेमाल कर रहे थे. जन विकास संघ के सचिव अजय चौबे ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह फैसला राष्ट्रहित में लिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola