डंपर के धक्के से बाइक सवार की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
नितुरिया : नितुरिया थाना के चिनाकुड़ी मोड़ के नजदीक डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार स्वराज श्यामल (38) की मौत हो गयी. दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. स्वराज श्यामल (38) और फूलन महतो पाड़ा थाना के ब्रेवो स्पंज आयरन कारखाने से काम कर वापस लौट रहे थे. नितुरिया थाना के […]
विज्ञापन
नितुरिया : नितुरिया थाना के चिनाकुड़ी मोड़ के नजदीक डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार स्वराज श्यामल (38) की मौत हो गयी. दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. स्वराज श्यामल (38) और फूलन महतो पाड़ा थाना के ब्रेवो स्पंज आयरन कारखाने से काम कर वापस लौट रहे थे. नितुरिया थाना के राहुल होटल के नजदीक तेज गति से आ रहे डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया.
विज्ञापन
स्वराज श्यामल (38) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. स्वराज उड़ीसा का निवासी थआ. फूलन पुरुलिया का निवासी था. दोनों एक साथ डिसरगढ़ घाट के पास ही एक भाड़े के घर में रहते थे.
स्वराज ने सांकतोड़िया फांडी क्षेत्र के नदी घाट निवासी उषा प्रेम विवाह किया था और ससुराल में ही रहता था. घटना के बाद पुलिस घायल युवक को हरमाडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई. बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर भेज दिया गया.
पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है. जबकि चालक फरार हो गया है. आवजा को लेकर हुई बातचीत में सांकतोड़िया नौ नम्बर निवासी गाड़ी मालिक राजेश कुमार गोप के साथ मृतक के परिजनों की हुई बैठक में बीमा की रकम मृतक के आश्रित को देने पर सहमति बनी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन