ePaper

बच्चे हिंदी माध्यम के, शिक्षक बांग्ला के

Updated at : 27 Jul 2019 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चे हिंदी माध्यम के, शिक्षक बांग्ला के

बराकर स्थित श्री मारवाड़ी विद्यालय में गार्जियनों की जागरूकता बैठक स्कूल कमेटी पर लगे आरोप, अध्यक्ष ने कहा- मांग की गयी है शिक्षक की बराकर : बराकर स्थित श्री मारवाड़ी विद्यालय में हिंदी शिक्षक के पद पर बांग्ला शिक्षक की नियुक्ति के विरोध मे स्कूल के छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों के बीच जागरूकता सभा स्कूल के […]

विज्ञापन

बराकर स्थित श्री मारवाड़ी विद्यालय में गार्जियनों की जागरूकता बैठक

स्कूल कमेटी पर लगे आरोप, अध्यक्ष ने कहा- मांग की गयी है शिक्षक की
बराकर : बराकर स्थित श्री मारवाड़ी विद्यालय में हिंदी शिक्षक के पद पर बांग्ला शिक्षक की नियुक्ति के विरोध मे स्कूल के छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों के बीच जागरूकता सभा स्कूल के खेल मैदान में की गई.
शिक्षकों ने बताया की बिद्यालय में हिंदी माध्यम के एक हजार से अधिक हिंदी माध्यम के छात्र हैं, जबकि बांग्ला माध्यम के मात्र 64 छात्र हैं. कुल 16 शिक्षकों में से मात्र आठ शिक्षक हिंदी माध्यम के हैं. नियमानुसार 40 छात्रों पर एक शिक्षक होना अनिवार्य है. शिक्षकों ने स्कूल प्रबंधन कमेटी पर आरोप लगाते हुए कहा 16 मई, 2019 को प्रबंधन कमेटी की बैठक बुलाई गई थी. जिसमें शिक्षक प्रतिनिधि को नहीं बुलाया गया. अभिभावकों तथा छात्र-छात्राओं ने स्कूल प्रबंधन कमेटी तथा जिला शिक्षा विभाग से अविलंब हिंदी शिक्षक बहाल करने की मांग की.
दूसरी ओर स्कूल प्रबंधन कमेटी अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने आरोप का खंडन करते हुए कहा कि उक्त बैठक में शिक्षक प्रतिनिधि को भी बुलाया गया था लेकिन सभी तीन शिक्षक प्रतिनिधि जान-बूझकर कर उपस्थित नहीं हुए. उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा निरीक्षक से हिंदी शिक्षक बहाली करने के लिए आग्रह किया गया है. कमेटी इस दिशा में लगातार सक्रिय है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola