जिस्मफरोशी के दलदल से निकली मेमारी की बेटी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jul 2019 2:22 AM
विज्ञापन
बर्दवान : मेमारी थाना पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर नाबालिग युवती को उत्तर प्रदेश में ले जाकर देह व्यवसाय में उतारने के आरोप में उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद जिले के आशियाना अस्पताल इलाके के दंपती मोहम्मद साजिद और ठाकुरमनि मुर्मू उर्फ सांबा परवीन को गिरफ्तार किया. उनकी निशानदेही पर नाबालिग को भी बरामद कर लिया […]
विज्ञापन
बर्दवान : मेमारी थाना पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर नाबालिग युवती को उत्तर प्रदेश में ले जाकर देह व्यवसाय में उतारने के आरोप में उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद जिले के आशियाना अस्पताल इलाके के दंपती मोहम्मद साजिद और ठाकुरमनि मुर्मू उर्फ सांबा परवीन को गिरफ्तार किया. उनकी निशानदेही पर नाबालिग को भी बरामद कर लिया गया.
पुलिस जांच अधिकारी अवर निरीक्षक विनोद महतो ने मुरादाबाद के स्वास्थ्य विभाग में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई. मुरादाबाद के जिला कोर्ट में आरोपियों तथा पीड़िता को पेश किया गया. पुलिस ने सभी को मेमारी लाने के लिए ट्रांजिट रिमांड की अपील की.
जिसे मंजूरी मिली. सभी को मंगलवार को बर्दवान जिला कोर्ट के सीजेएम के समक्ष पेश किया गया. सीजेएम मणिका चटर्जी (साहा) ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल और पीड़िता को परिजनों को सौंपने का आदेश दिया.16 वर्षीया पीड़िता मेमारी थाना अंतर्गत गांगुर की निवासी है. वह स्थानीय स्कूल में पढ़ाई कर रही थी. साजिद और सांबा रिश्ते में नजदीकी रिश्तेदार है. पीड़िता के माता-पिता खेतिहर मजदूर हैं.
छह महीने पहले साजिद दंपती उसके घर आये तथा मुरादाबाद में बेहतर नौकरी देने का झांसा देकर पीड़िता को अपने साथ ले जाने का प्रस्ताव रखा. पीड़िता को सोने के आभूषण देने का भी प्रलोभन दिया गया. बीत चार अप्रैल को पीड़िता घर से गायब हो गई. जांच करने पर पता चला कि वह साजिद दंपती के पास है. बीते तीन जुलाई को पीड़िता की मां ने मेमारी थाने में बेटी के अपहरण तथा बंधक बनाने की प्राथमिकी दर्ज कराई.
अदालत परिसर में पीड़िता ने कहा कि नौकरी का झांसा देकर उसे मुरादाबाद ले जाया गया. शुरूआत में उससे कई घरों में नौकरानी का कार्य कराया गया. इस दौरान उसे काफी प्रताड़ित किया गया. घर लौटने पर साजिद रोजाना रात में उसके साथ दुष्कर्म करता था. इसके बाद उससे जिस्मफरोशी का धंधा कराया जाने लगा. किसी से मदद लेने पर हत्या की धमकी दी जाती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










