कोयला कंपनियों संग डीआरएम ने की बैठक

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : मंडल रेल प्रबंधक सुमित सरकार ने शुक्रवार को कार्यालय के नये सम्मेलन कक्ष में ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड, सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड और पश्चिम बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों संग समन्वय बैठक की. इसमें पिछले वर्ष और इस वर्ष के कोयला लदान नि‍ष्‍पादन पर चर्चा की गई. कोयले की […]

विज्ञापन

आसनसोल : मंडल रेल प्रबंधक सुमित सरकार ने शुक्रवार को कार्यालय के नये सम्मेलन कक्ष में ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड, सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड और पश्चिम बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों संग समन्वय बैठक की.

विज्ञापन

इसमें पिछले वर्ष और इस वर्ष के कोयला लदान नि‍ष्‍पादन पर चर्चा की गई. कोयले की लोडिंग कमी के कारण और लोडिंग बढ़ाने की रणनीति, साइडिंग कार्य में सुधार और कोयले के वि‍लम्‍ब शुल्‍क, डि‍टेंशन एवं व्‍हार्फेज शुल्क आदि पर चर्चा की गई. अपर मंडल रेल प्रबंधक आरके बरनवाल, वरीय मंडल परि‍चालन प्रबंधक एस चक्रवर्ती, वरीय मंडल वाणि‍ज्‍य प्रबंधक चित्तरंजन झा, वरीय मंडल इंजीनियर (समन्वय) के कुमार, व.मंडल वि‍त्‍त प्रबंधक श्री मनीष और वरीय मंडल बि‍जली इंजीनियर (टीआरडी) खुर्शीद अहमद आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola