ऑटो चालकों के समर्थन में तृणमूल नेताओं ने किया प्रदर्शन

दुर्गापुर : दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित डीएम कार्यालय के समक्ष बुधवार की शाम तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने ऑटो चालकों की मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया और अविलंब सीएनजी गैस आपूर्ति समस्या को दूर करने की मांग की. मौके पर निगम के एमआइसी, बोरो चेयरमैन एवं कई पार्षद मौजूद थे. एमआइसी प्रभात चटर्जी […]
दुर्गापुर : दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित डीएम कार्यालय के समक्ष बुधवार की शाम तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने ऑटो चालकों की मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया और अविलंब सीएनजी गैस आपूर्ति समस्या को दूर करने की मांग की. मौके पर निगम के एमआइसी, बोरो चेयरमैन एवं कई पार्षद मौजूद थे.
एमआइसी प्रभात चटर्जी ने कहा कि शहर के सिटी सेंटर के हर इलाके में परिचालन ठप हो जाने के बावजूद भी प्रशासन मूक दर्शक क्यों बना हुआ था. प्रशासन की गैर जिम्मेदाराना हरकत की सजा शहरवासी क्यों भुगतें ? पिछले करीब 22 दिनों से प्रशासन की लापरवाही के कारण ही गैस आपूर्ति ऑटो चालकों को नहीं हो रही है. गैस नहीं मिलने से ऑटो का परिचालन बंद है जिससे लोन पर लिये गये अॉटों की किश्त भी चुकानी मुश्किल हो रही है. इस दौरान तुरंत सीएनजी गैस आपूर्ति की मांग की गयी. मौके पर एमआइसी राखी तिवारी, पार्षद असीमा चक्रवर्ती और लोकनाथ दास सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










