मेमू की रजत जयंती पर नयी मेमू सेवा शुरू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : बर्दवान मेमू सेवा आरंभ होने की रजत जयंती पर गुरूवार को आसनसोल स्टेशन से नई मेमू का शुभारंभ हुआ. पैसेंजर रेक में प्रिमियम सुविधाएं उपलब्ध है. सभी नौ ट्रैलर कोचों में अंदर और बाहर रंगीन विनाइल स्टिकर से सुसज्जित स्वच्छ आकर्षक माहौल युक्त बायो-टॉयलेट, फर्श पर ड्यूरो वाइप रबर मैट, स्टील मग, साबुन […]
विज्ञापन
आसनसोल : बर्दवान मेमू सेवा आरंभ होने की रजत जयंती पर गुरूवार को आसनसोल स्टेशन से नई मेमू का शुभारंभ हुआ. पैसेंजर रेक में प्रिमियम सुविधाएं उपलब्ध है.
विज्ञापन
सभी नौ ट्रैलर कोचों में अंदर और बाहर रंगीन विनाइल स्टिकर से सुसज्जित स्वच्छ आकर्षक माहौल युक्त बायो-टॉयलेट, फर्श पर ड्यूरो वाइप रबर मैट, स्टील मग, साबुन स्टैंड और तरल साबुन उपलब्ध हैं. आकर्षक रूप देने के लिए महिला कोचों में भीतर की दीवारों पर आसनसोल मंडल की रेलवे विरासत भवनों के फोटोजेनिक और सजावटी दृश्यों की पेंटिंग है.
घरेलू माहौल का अहसास कराने के उद्देश्य से महिला कोचों में इंटेरियर दीवारों पर आसनसोल फोटोजेनिक और सजावटी दृश्यों की पेंटिंग है. दृश्यता की दूरी को बढ़ाने हेतु एलईडी युक्त गंतव्य बोर्ड लगाये गये हैं. 12 कोचों में छह मोबाइल चार्जिंग प्वायंट हैं. सभी कोचों में यात्रियों के लिए आरामदायक गद्देदार सीट हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन