आसनसोल की बेटी बनी मिस फेयरवेल
Updated at : 20 Jun 2019 1:44 AM (IST)
विज्ञापन

नासिक स्थित पुणे यूनिवर्सिटी के वार्षिक समारोह मेंहुआ चयन एमबीए की छात्रा रहीनेहा कुमारी का प्लेसमेंट हुआ हैमुंबई में ही आसनसोल : रेलपार धदका रोड आरपीएफ कॉलोनी निवासी व नासिक स्थित पूणे यूनिवर्सिटी की एमबीए छात्रा नेहा कुमारी को यूनिवर्सिटी के वार्षिक समारोह में मिस फेयरवेल सम्मान से पुरस्कृत किया गया. यूनिवर्सिटी के मार्केँटिंग विभाग […]
विज्ञापन
नासिक स्थित पुणे यूनिवर्सिटी के वार्षिक समारोह मेंहुआ चयन
एमबीए की छात्रा रहीनेहा कुमारी का
प्लेसमेंट हुआ हैमुंबई में ही
आसनसोल : रेलपार धदका रोड आरपीएफ कॉलोनी निवासी व नासिक स्थित पूणे यूनिवर्सिटी की एमबीए छात्रा नेहा कुमारी को यूनिवर्सिटी के वार्षिक समारोह में मिस फेयरवेल सम्मान से पुरस्कृत किया गया. यूनिवर्सिटी के मार्केँटिंग विभाग के प्रोफेसर विनोद कुमार ने उन्हें क्रोवन का ताज पहनाकर कर सम्मानित किया.
धदका आयी सुश्री नेहा ने कहा कि मिस फेयरवेल प्रतियोगिता 2019 में यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों की 40 छात्राओं ने हिस्सा लिया था. चार चरणों में आयोजित प्रतियोगिता के पहले चरण में रचनात्मक परिचय, दूसरे चरण में रैँप वाक, तीसरे चरण में टेलेंट शो के तहत प्रतिभा का प्रदर्शन और चौथे चरण में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आदि सभी चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद जज मंडली ने उन्हें बेहतर प्रतिभागी चयनित कर मिस फेयरवेल घोषित किया. उनके सर पर क्रोवन का ताज पहनाया गया. आसनसोल स्टेशन के डीजल शेड के तकनीकी विभाग में कार्यरत पिता गोपाल प्रसाद और मां रीता देवी ने खुश जताई.
सुश्री नेहा ने कहा कि उनकी पढाई आसनसोल से हुई है. आसनसोल के केंद्रीय विद्यालय से 10वीं एवं ज्ञानभारती विद्यालय (रानीगंज) से 12वीं में प्रथम स्थान पाने के बाद वे उच्च शिक्षा के लिए मुंबई के नासिक चली गयीं.
वहां संदीप यूनिवर्सिटी से बीएससी पास करने के बाद नासिक की पूणे यूनिवर्सिटी में एमबीए की पढ़ाई पूरी की. नेहा ने कहा कि उसे मुंबई के मल्टीनेशनल कंपनी में मैनेजमेंट पद पर काम करने का अवसर मिला है. वे अगले सप्ताह ही मुंबई के लिए रवाना हो जायेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




