आरपीएफ के एसआई व जवान सम्मानित
Updated at : 12 Jun 2019 5:16 AM (IST)
विज्ञापन

वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त सीएम मिश्रा ने सौंपा प्रशस्ति-पत्र संदिग्ध रेलयात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ में मिले थे एक करोड़ बराकर; आसनसोल रेल मंडल में बीते मई माह में उत्कृष्ट तथा बेहतर कार्य करने के लिए बराकर आरपीएफ पोस्ट के एसआई लालधारी तथा जवान अनूप कुमार को आसनसोल रेल मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त […]
विज्ञापन
वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त सीएम मिश्रा ने सौंपा प्रशस्ति-पत्र
संदिग्ध रेलयात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ में मिले थे एक करोड़
बराकर; आसनसोल रेल मंडल में बीते मई माह में उत्कृष्ट तथा बेहतर कार्य करने के लिए बराकर आरपीएफ पोस्ट के एसआई लालधारी तथा जवान अनूप कुमार को आसनसोल रेल मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त चंद्र मोहन मिश्रा ने प्रशस्ति पत्र दिया. सनद रहे कि दोनों कर्मियों ने बेहतरीन कार्य के साथ-साथ बीते 27 मई को डाउन मुंबई मेल के बराकर स्टेशन पर रुकने पर संदिग्ध रेलयात्री को ट्रॉली के साथ पूछताछ के लिए हिरासत में लिया.
आरपीएफ पोस्ट कार्यालय में लाकर उक्त ट्राली को खोलने पर उसमें से एक करोड़ रुपये नकदी बरामद किये गये. इसकी सूचना आरपीएफ के वरीय अधिकारियों के साथ-साथ आसनसोल के सहायक आयकर अधिकारी मोहम्मद अशरफ को भी दी गई थी. आयकर अधिकारी ने हिरासत में लिए गये व्यक्ति और बैग को लाने का निर्देश दिया, जिससे दोनों ने आयकर अधिकारी को बैग पहुंचाया.
आरपीएफ थाना के एसआई लालधारी तथा कांस्टेबल ए कुमार को सम्मानित करने की घोषणा की है. मंगलवार को आरपीएफ के दोनों जवान के नाम प्रशस्ति पत्र भी बराकर भेजा गया है. सूत्रों ने बताया कि आसनसोल रेल मंडल के विभिन्न आरपीएफ पोस्ट में कार्यरत कर्मचारियों को लेकर अधिकारियों द्वारा प्रत्येक माह समीक्षा रिपोर्ट बनाई जाती है. बेहतर कार्य के लिए बराकर आरपीएफ के लालधारी और ए कुमार को चुना गया. बेहतर कार्य के लिए चुनें जाने बराकर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी इंस्पेक्टर नितिन कुमार ने
बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




