मेयर के आश्वासन के बाद दुर्गापुर का बेनाचिती मछली पट्टी बाजार खुला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने कानून हाथ में ना लेने की दी नसीहत निर्दोषों पर पुलिस कार्रवाई ना होने का भी दिया आश्वासन दुर्गापुर : तीन दिनों से बेनाचट्टी घोष मार्केट के मछली और सब्जी विक्रेता द्वारा पुलिस द्वारा मछली गाड़ी चालक की पिटाई की घटना एवं दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग […]
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने कानून हाथ में ना लेने की दी नसीहत
निर्दोषों पर पुलिस कार्रवाई ना होने का भी दिया आश्वासन
दुर्गापुर : तीन दिनों से बेनाचट्टी घोष मार्केट के मछली और सब्जी विक्रेता द्वारा पुलिस द्वारा मछली गाड़ी चालक की पिटाई की घटना एवं दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर व्यवसायों ने बाजार बंद रखा था. व्यवसायों की नाराजगी एवं आमजन की परेशानी को देखते हुए शुक्रवार को पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष व आसनसोल नगर निगम के मेयर जितेंद्र तिवारी ने मछली और सब्जी व्यवसायों के साथ बैठक कर मामले की जांच का भरोसा देते हुए बाजार खोलने का अनुरोध किया. व्यवसाइयों ने भी मेयर पर भरोसा दिखाते हुए बाजार खोल दिया.
बाजार खोले जाने से लोगो में खुशी का माहौल देखा गया. मेयर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि कोई भी समस्या का समाधान बंद से नहीं होता है बल्कि बातचीत से समस्याओं का हल निकालना होता है. उन्होंने कहा कि उच्च पुलिस अधिकारी इस विषय की जांच कर रहे है. दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि बेखौफ़ होकर अपना व्यवसाय करें अब से किसी प्रकार से कोई परेशानी पुलिस के तरफ से नहीं होगी.
पुलिस कानून व्यवस्था का पालन करें. उन्होंने कहा कि बाजार की रौनक व्यवसाय है यदि व्यवसायी ही खुश नहीं होगा तो राज्य और देश कैसे चलेगा. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ शब्दों में कहा है कि व्यवसायों को किसी तरह की परेशानी न हो. व्यवसायों की समस्याओं का समाधान जल्द करें ताकि विकास के साथ लोगो को रोजगार मिल सकें. इस दौरान दुर्गापुर नगर निगम के एमआईसी धमेंद्र यादव, राखी तिवारी, रामा प्रसाद हलदार, तृणमूल कांग्रेस नेता उत्तम मुखर्जी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










