कोलियरी रेस्टरूम पर भाजपा का कब्जा
Updated at : 06 Jun 2019 2:17 AM (IST)
विज्ञापन

जामुड़िया थाना में शिकायत की नागेश्वर कोलियरी एजेंट ने भाजपा नेता उसे विकसित कर बनाना चाहते हैं कम्यूनिटी हॉल जामुड़िया : सातग्राम एरिया अंतर्गत नागेश्वर कोलियरी स्थित कर्मी विश्रामगृह को दखल कर भाजपा ने उसे अपना कार्यालय घोषित कर दिया. इससे श्रमिकों में भारी आक्रोश है. रेस्टरूम पहले नागेश्वर कोलियरी के एजेंट का आवास था. […]
विज्ञापन
जामुड़िया थाना में शिकायत की नागेश्वर कोलियरी एजेंट ने भाजपा नेता उसे
विकसित कर बनाना चाहते हैं कम्यूनिटी हॉल
जामुड़िया : सातग्राम एरिया अंतर्गत नागेश्वर कोलियरी स्थित कर्मी विश्रामगृह को दखल कर भाजपा ने उसे अपना कार्यालय घोषित कर दिया. इससे श्रमिकों में भारी आक्रोश है.
रेस्टरूम पहले नागेश्वर कोलियरी के एजेंट का आवास था. पांच वर्ष पहले इसे कर्मियों का रेस्टरूम बना दिया गया. इस पर भाजपा ने झंड़ा लगा कर कार्यालय बना लिया है. कोलियरी एजेंट अपूर्व कुमार पाल ने बताया कि जामुड़िया थाना पुलिस से शिकायत की गई है. पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.
बीजेपी नेताओं ने कहा कि रेस्टरूम परिसर में काफी पेड़ हैं. इन्हें चोरी-चोरी काट कर बेचा जा रहा है. रेस्टरूम के फोन को खोल लिया गया है. इस पर प्रबंधन का कोई ध्यान नहीं है.
इसे कम्यूनिटी हॉल के रूप में विकसित करने के लिए कब्जा किया गया है. इसके सौंदर्यीकरण की मांग प्रबंधन से की जायेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय तृणमूल नेता कैंटीन को अपना कार्यालय बनाये हुए हैं.एजेंट श्री पाल ने कहा कि कैंटीन को पार्टी ऑफिस बनाने की शिकायत उन्हें नहीं मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




